IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

हर्ष महाजन को झटका, हिमाचल हाईकोर्ट ने सिंघवी की याचिका को निरस्त करने वाली एप्लीकेशन की ख़ारिज, 2 सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज , शिमला

हिमाचल प्रदेश में बहु चर्चित राज्यसभा चुनाव मामले में हाईकोर्ट ने सोमवार को राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को करारा झटका दिया है।

हाईकोर्ट ने हर्ष महाजन की तरफ़ से अभिषेक मनु सिंघवी की याचिका को निरस्त करने वाली एप्लीकेशन को खारिज कर दिया है।

हाईकोर्ट ने अभिषेक मनु सिंघवी द्वारा चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने वाली याचिका को निरस्त करने से इंकार कर दिया है और मामले में दो सप्ताह में हर्ष महाजन को जवाब देने के आदेश जारी किए हैं।

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में हर्ष महाजन के अधिवक्ता विक्रांत ठाकुर ने बताया कि उन्होने न्यायालय में याचिका दाखिल कर यह आग्रह किया था कि अभिषेक मनु सिंघवी की याचिका मेंटेंनेबल नहीं है।

न्यायालय ने हर्ष महाजन की याचिका स्वीकार नहीं की है और अभिषेक मनु सिंघवी द्वारा दायर याचिका पर दो सप्ताह के भीतर जवाब दायर करने को कहा गया है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में बीते 27 फरवरी को राज्यसभा का चुनाव हुआ, कांग्रेस के पास प्रचंड होने के बावजूद भी भाजपा उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी।

हिमाचल प्रदेश में 68 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस के पास 40 विधायक और भाजपा के 25 जबकि तीन निर्दलीय विधायकों का सरकार को समर्थन था।

लेकिन राज्य सभा चुनाव में 6 कांग्रेस व  तीन निर्दलीय विधायको ने कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ मतदान किया है और चुनाव में दोनों उम्मीदवारों को बराबर 34- 34  मत मिले।

इसके बाद चुनाव आयोग ने पर्ची प्रकिया अपनाई जिसमे भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन ने जीत दर्ज की। प्रकिया में जिसकी पर्ची निकली उसे हारा हुआ घोषित किया गया।

इसी पर्ची सिस्टम को अभिषेक मनु सिंघवी ने हाइकोर्ट में चुनोती दी है। जिस पर अब दो सप्ताह बाद सुनवाई होगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

"बागवानी नीति" लागू करने वाला पहला राज्य होगा हिमाचल, 82,500 लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तरीके से मिलेंगे रोजगार के अवसर- CM

Tue Sep 17 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बागवानी विभाग की एचपी शिवा परियोजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश देश में बागवानी नीति लागू करने वाला पहला राज्य बनेगा। इसका उद्देश्य राज्य में बागवानी उत्पादन को बढ़ाना और प्रदेश को फल राज्य बनाना […]

You May Like

Breaking News