IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

उपमुख्यमंत्री ने कुल्लू में 18.20 करोड़ की पेयजल योजनाएं की लोकार्पित, 6 पंचायतों के 11 हजार लोग होंगे लाभान्वित

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

जल शक्ति विभाग की चल रही परियोजनाओं के लिए 3 करोड़ की घोषणा

एप्पल न्यूज, कुल्लू

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कुल्लू प्रवास के दौरान सुमा में लगभग 18 करोड़ 20 लाख रूपये की लागत से निर्मित जलशक्ति विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण कर उन्हें क्षेत्र की जनता को समर्पित किया।

उन्होंने पीज फाटी की करीब 16 करोड़ 70 लाख रूपये की लागत से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना का  उद्घाटन किया, इससे फाटी, पीज व भुमतीर  के गांवों  के लगभग 8050 लोगों को पेयजल उपलब्ध होगा।

उन्होंने 1 करोड़ 50 लाख रूपये की लागत से उठाऊ पेयजल योजना  का भी उद्घाटन किया।  इस पेयजल योजना से  ग्राम पंचायत डुगीलग के  सुमा,  छुरला,  धाराबाग  व भालठा गांवों की  करीब 3000 आबादी लाभांवित होगी। इससे दूर-दराज के इलाकों में पानी की समस्याओं से निजात मिलेगी।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ने सुमा में आयोजित जनसभा में कहा कि विभाग की ओर से कुल्लू में   पेयजल की 708 योजनाएं पूरी कर दी गई है और 111 पर काम चल रहा है।

सिंचाई की 89 योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं और 49 योजनाओं पर काम चल रहा है। बाढ़ नियंत्रण की 29 योजनाएं पूर्ण हो चुकी है और 7 योजनाओं पर काम चल रहा है।

मल निकासी  की  4 योजनाएं पूर्ण कर ली गई है और 5 योजनाओं पर काम चल रहा है। उन्होंने कुल्लू   क्षेत्र की जल शक्ति विभाग की चल रही योजनाओं के लिए तीन करोड़ जारी करने की घोषणा की।

उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कुल्लू में नाबार्ड में 187 करोड़ की 38 पेयजल योजनाओं की स्वीकृत प्राप्त हुई है इनमें से 5 योजनाएं पूर्ण कर ली गई है वह 33 पर कार्य प्रकृति पर है।

इस वर्ष 2024- 25 में कुल्लू जिले में विभिन्न पेयजल सिंचाई  व मल निकासी योजनाओं पर कुल 38 करोड रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

इसके अतिरिक्त बाढ़ नियंत्रण के तहत इस वर्ष कुल्लू जिला की 24 योजनाएं मंजूर हुई हैं। जिन पर कुल 158 करोड रुपए खर्च किए जा रहे हैं इसके तहत व्यास नदी  के किनारे तटीकरण किया जाएगा।

158 करोड़ में से कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में 68 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त भुंतर शहर के लिए 24 घंटे पेयजल आपूर्ति योजना मंजूर की गई है जिस पर 22 करोड रुपए खर्च किए जा रहे हैं ।

कार्यक्रम में मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने उपमुख्यमंत्री का आभार जताते हुए जनता को संबोधित किया।

इससे पूर्व उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कुल्लू भुट्टी चौक से पथ परिवहन की दो बसों की विधिवत   पूजा अर्चना करके हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कुल्लू से  बुआई वाया बागन बस में  लगभग तीन किलोमीटर का सफ़र  किया। 

इस दौरान  मुख्य संसदीय सचिव सुन्दर सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी बुद्धि सिंह ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सेस राम आजाद, जलशक्ति विभाग व परिवहन निगम के अधिकारी वह अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

रोहड़ू के बकरालू भुण्डा महायज्ञ के लिए CM ने दिया हर संभव सहायता का आश्वासन

Tue Oct 15 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला जिला शिमला, रोहड़ू के एक प्रतिनिधिमंडल ने दलगांव मंदिर में बकरालू भुण्डा महायज्ञ की तैयारियों को लेकर आज यहां मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। मुख्यमंत्री ने इस अनुष्ठान को सफलतापूर्वक आयोजित करवाने के लिए हर […]

You May Like

Breaking News