IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

किन्नौर में मोटे अनाज की खेती को वानिकी परियोजना करेगी सहयोग- रस्तोगी

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

वन परिक्षेत्र भावानगर में नर्सरी प्रयोग न आने वाले क्षेत्रों में रोपे जाएंगे औषधीय पौधे

एप्पल न्यूज, रिकांगपिओ

 जिला किन्नौर के निगुलसरी क्षेत्र में मिलेट्स यानी मोटे अनाज की खेती के लिए जाइका वानिकी परियोजना सहयोग करेगी। मुख्य परियोजना निदेशक समीर रस्तोगी के वन मंडल किन्नौर दौरे के दौरान गत चार नवंबर को ग्राम वन विकास समिति निगुलसरी ने उनके समक्ष यह मांग रखी।

ग्रामीणों की इस मांग पर संस्तुति जताते हुए समीर रस्तोगी ने मोटे अनाज की खेती के लिए परियोजना हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। ग्राम वन विकास समिति ने निगुलसरी क्षेत्र में 10 से 15 हेक्टेयर जमीन पर पौधरोपण करने की इच्छा जताई।

मुख्य परियोजना निदेशक समीर रस्तोगी ने वन परिक्षेत्र अधिकारी भावनगर को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि नर्सरी के लिए प्रयोग में नहीं आने वाले क्षेत्रों की विस्तृत रिपोर्ट एक सप्ताह में सौंपें, ताकि वहां औषधीय पौधे लगा सके।

गौरतलब है कि मुख्य परियोजना निदेशक समीर रस्तोगी वन मंडल किन्नौर में जाइका वानिकी परियोजना के तहत हो रहे कार्यों का जायजा लेने एवं निरीक्षण करने के लिए समय-समय पर क्षेत्र का दौरा करते आ रहे हैं।
इसी संदर्भ में उन्होंने वन परिक्षेत्र निचार के तहत बरी में आउटलैट का शुभारंभ किया। जहां पर जाइका वानिकी परियोजना का हिमट्रेडिशन ब्रांड के प्राकृतिक उत्पाद और परिधानों की बिक्री होगी।

उन्होंने जागृति स्वयं सहायता समूह बरी के सदस्यों द्वारा तैयार यूनिफॉर्म की सराहना की, जो हिमट्रेडिशन ब्रांड की पब्लिसिटी करेगी। पौंडा में भी आउटलैट का शुभारंभ किया, जहां स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री होगी।

इस अवसर पर महिला स्वयं सहायता समूह बरी ने मुख्य परियोजना निदेशक के समक्ष कुल्लू एक्सपोजर विजिट की मांग उठाई। समीर रस्तागी ने कहा कि इस संदर्भ में नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा।


सीएम सुक्खू को बताई परियोजना की गतिविधियां

मुख्य परियोजना निदेशक समीर रस्तोगी ने दो नवंबर को किन्नौर महोत्सव के समापन्न अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को परियोजना की गतिविधियों से अवगत करवाया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन में जाइका वानिकी परियोजना राज्य के 22 वन मंडलों में वन पारिस्थिति तंत्र प्रबंधन एवं आजीविका सुधार के क्षेत्र में कार्य कर रही है।


लुहरी में की आनी वन मंडल की समीक्षा

मुख्य परियोजना निदेशक समीर रस्तोगी ने गत चार नवंबर को वन मंडल आनी की समीक्षा बैठक लुहरी स्थित मंडल कार्यालय में की।

उन्होंने वन मंडलाधिकारी डा. चमन राव  और अन्य अधिकारियों से साथ परियोजना की सभी गतिविधियों पर चर्चा की।

उन्होंने पाइप लाइन में चल रहे कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। समीर रस्तोगी ने सही कार्य न करने वाले स्वयं सहायता समूह को कामयाब करवाने के निर्देश भी दिए। 

Share from A4appleNews:

Next Post

CM सुक्खू व अग्निहोत्री से चर्चा कर होगा कांग्रेस कार्यकारिणी का चुनाव, निष्ठावान को देंगे अधिमान - प्रतिभा सिंह

Thu Nov 7 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि जल्द ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी में संगठन से जुड़े ऐसे कार्यकर्ताओं को पूरा अधिमान दिया जाएगा जो पिछले लंबे समय से पार्टी […]

You May Like

Breaking News