बागा सराहन दौरे पर जनता को CM सुक्खू से बड़ी “उम्मीदें”, श्रीखंड और बश्लेऊ में पर्यटन तो रामपुर को “पुलिस जिला” बनाएं

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कुल्लू जिले के निरमण्ड उप मंडल के अंतर्गत दूर दराज क्षेत्र बागा सराहन का संभावित दौरा 17 जून 2025 को है।

लोगों को उनके आने का बेसब्री से इंतजार है। क्योंकि इस दूर-दराज एवं पिछड़े क्षेत्र में प्रथम बार माननीय मुख्यमंत्री का दौरा है। जिससे स्थानीय लोगों एवं निरमण्ड क्षेत्र के लोगों में एक उम्मीद की किरण विकास के प्रति जगी है।
निरमण्ड क्षेत्र अति दुर्गम एवं पिछड़ा होने के कारण वागा सराहन नामक स्थल बहुत ही सुंदर एवं रमणिक स्थान है। यहां पर पर्यटन की पर्याप्त संभावनाएं हैं। जहां पर प्रकृति ने इसको संवारने में एक भरपूर सौंदर्य दिया है।

उसी के साथ-साथ बशलेऊ जोत के ऊपर से ब्राइडल पाथ बनाकर जिला मुख्यालय कल्लू के लिए रास्ते का विकल्प खोजने का कार्य अभी किया है।

यही नहीं यहां से स्थानीय लोगों को जिला मुख्यालय जाने के लिए जहां सैकड़ो किलोमीटर बस द्वारा जाना पड़ता है।

इस वैकल्पिक मार के खुल जाने से जिला मुख्यालय निर्माण से लगभग 150 किलोमीटर हो जाएगा। वहीं पर दूसरी तरफ से जाने के लिए लगभग 300 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है।
स्थानीय लोगों की यह भी मांग रहेगी की बशलेऊ जोत के ऊपर पैराग्लाइडिंग का एक प्रयोग पहले किया जा चुका है जो सफल हुआ है । इससे भी पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

दूसरी तरफ श्रीखंड महादेव की यात्रा हर वर्ष जुलाई महीने में होती है। जहां पर हजारों पर्यटक श्रीखंड महादेव यात्रा के लिए आते हैं। यह यात्रा अति कठिन एवं दुर्गम है।

स्थानीय लोगों की मांग है कि इस यात्रा को राज्य स्तरीय घोषित करके यहां के लिए यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए एक रोपवे का निर्माण की घोषणा की जाए ।

इससे जहां पर पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा ,उसी के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
इसके अतिरिक्त निरमण्ड उपमंडल के अंतर्गत एक सब जज न्यायालय स्थाई तौर पर खोला जाए। क्योंकि लोगों को आनी जाने के लिए काफी दूरी तय करके जाना पड़ता है।

जिससे न केवल समय की बरबादी होती है अपितु गरीब आदमी को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है। बशलेऊ जोत के नीचे से बठाड के लिए 12 महीने यातायात व्यवस्था को सुधार करने के लिए एक टनल का निर्माण भी सुनिश्चित किया जाए।

जो सामरिक एवं सुरक्षा की दृष्टि से भी आवश्यक है। इसके अतिरिक्त निरमण्ड उप मंडल में पुलिस अधीक्षक उपाधीक्षक का कार्यालय, बिजली विभाग का मंडल एवं सिंचाई तथा जल स्वास्थ्य विभाग का मंडल खोलना भी अति आवश्यक है ।

सबसे पुरानी मांग यहां पर श्रम मंत्रालय के अंतर्गत रोजगार कार्यालय खोलने की भी आधार में लटकी हुई है क्योंकि बच्चों को अपना नाम दर्ज करने के लिए रोजगार कार्यालय आनी जाना पड़ता है।

श्रीखंड महादेव की यात्रा के फल स्वरुप निरमण्ड पुलिस थाना के अंतर्गत पुलिस चौकी बागीपुल की तत्काल घोषणा की जाए। ताकि नशे की रोकथाम एवं स्थानीय लोगों को भी सुरक्षा की दृष्टि से लाभ मिल सके।
उप मंडल निरमण्ड एवं आनी को रामपुर पुलिस जिला बनाकर समायोजित करना अति आवश्यक है। ताकि जिला मुख्यालय के सारे कार्य रामपुर में ही हो सके।

स्थानीय लोगों को माननीय मुख्यमंत्री से उपरोक्त सभी मांगों के अतिरिक्त सड़क तथा स्वास्थ्य सुविधा घर द्वार पर उपलब्ध करवाने के लिए भी मांगे उठती आ रही हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में सभी IAS, IPS और IFS अधिकारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) लागू

Tue Jun 17 , 2025
अब NPS की जगह मिलेगा UPS का लाभ एप्पल न्यूज, शिमलाहिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में कार्यरत ऑल इंडिया सर्विस (AIS) अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) को औपचारिक रूप से लागू कर दिया है। अब तक जिन अधिकारियों को नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के अंतर्गत पेंशन […]

You May Like