IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

कोटखाई के चैथला में वन भूमि से अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई शुरू, 100 सेब के पेड़ काटे गए, 275 बीघा से हटेगा कब्जा

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला
कोटखाई उपमंडल के चैथला गांव में शनिवार को वन विभाग ने कोर्ट के आदेश के बाद बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। वर्षों से विवादित पड़ी लगभग 275 बीघा वन भूमि पर अवैध कब्जों को हटाने की प्रक्रिया आखिरकार शुरू हो गई है।

कार्रवाई के पहले दिन ही करीब 100 सेब के पेड़ काटे गए, जबकि 3800 सेब पौधों को हटाने की योजना बनाई गई है।

यह कार्रवाई शनिवार को दोपहर 1:30 बजे शुरू हुई। एसडीएम कोटखाई मोहन शर्मा की अगुवाई में चल रही इस मुहिम में डीएफओ ठियोग मुनीश रामपाल, डीएसपी ठियोग सीधा शर्मा, रेंज ऑफिसर कोटखाई, वन विभाग के 15 कर्मचारी, 5 मशीनें, 5 मजदूर और 6 सदस्यीय रिजर्व फोर्स की टुकड़ी मौजूद रही।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कोटखाई विकास भवन में फोर्स की तैनाती की है और उनके लिए मैस की व्यवस्था भी की गई है।

बारिश के कारण कार्रवाई के दौरान कुछ व्यवधान जरूर आए, लेकिन इसके बावजूद अब तक तीन खसरा नंबर की जमीन को कब्जा मुक्त करवा लिया गया है। यह पूरी प्रक्रिया वन भूमि को पुनः मूल स्वरूप में बहाल करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया और किसी भी संभावित विरोध या अव्यवस्था से निपटने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। यह कार्रवाई आने वाले दिनों में भी जारी रहने की संभावना है, क्योंकि संबंधित भूमि पर कब्जा वर्षों से बना हुआ था और यह मामला लंबे समय से न्यायालय में विचाराधीन था।

स्थानीय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वन भूमि पर किसी भी तरह का कब्जा या निर्माण कार्य कानून के विरुद्ध है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

ऊना में प्रस्तावित "बल्क ड्रग पार्क" के लिए संभावित API निर्माताओं के साथ सफल बैठक

Sun Jul 13 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रस्तावित उच्च स्तरीय बैठक से पूर्व, उद्योग विभाग द्वारा हैदराबाद और मुंबई में अग्रणी API निर्माताओं, संभावित निवेशकों एवं प्रमुख फार्मा संघों के साथ महत्वपूर्ण पूर्व-तैयारी बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों का उद्देश्य ऊना जिले […]

You May Like

Breaking News