IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

हिमाचल BJP की 17 जिला कार्यकारिणी घोषित, जल्द आएगी प्रदेश की टीम, 874 पदाधिकारी में 358 महिलाएं 358- बिंदल

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow
  • हिमाचल में जिला स्तर पर बने 874 सदस्य एवं पदाधिकारी जिसमें महिलाएं 358 और अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी 258
  • 500 सांसदों वाली कांग्रेस आज सिमट कर रह गई

एप्पल न्यूज, शिमला

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा की 17 जिला कार्यकारणीयों की घोषणा हो चुकी है और जल्द ही भाजपा की प्रदेश टोली की घोषणा हो जाएगी।

भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है और जनसंघ से लेकर भाजपा का आज तक का सफर उज्जवल रहा है, सामान्य समाज से कार्यकर्ता निर्माण करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपने आप को नवीनता के साथ निर्मित किया है।

उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी जो एक समय संसद में 500 सांसदों के साथ होती थी आज बड़ी कम संख्या के साथ सिमट कर रह गई है, जहां की भाजपा दो सांसदों से आज देश और दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

1947 से पूर्व कांग्रेस का गठन आजादी के लिए हुआ था और उसके उपरांत कांग्रेस का गठन सत्ता संभालने के लिए मान्य नहीं था, पर महात्मा गांधी ने जवाहरलाल नेहरू को प्रधानमंत्री बनकर कांग्रेस पार्टी का स्वरूप ही बदल दिया।

बिंदल ने कांग्रेस पार्टी से सवाल करते हुए पूछा कि अगर उनको भारत के तिरंगे से कुछ तकलीफ या परेशांज है तो वह बताएं ? पर भाजपा के लिए देश का तिरंगा आन, बान और शान है।

हम पूरे प्रदेश में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाएंगे और वीर योद्धाओं का स्मरण भी करेंगे। भाजपा 171 मंडलों में 15 अगस्त को विशाल तिरंगा यात्राओं का आयोजन भी करेगी।

बिंदल ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा 1 साल से हिमाचल कांग्रेस का पूरा संगठन भंग है ना बूथ पर , ना प्रदेश में कांग्रेस का एक भी नेता है पर भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता कार्य कर रहा है और नई टीम के साथ नई ऊर्जा लेते हुए काम में लग जाता है।

बिंदल ने संगठन की जानकारी देते हुए कहा की जिला कार्यसमितियो के गठन में हमारे 17 जिलों में कुल कार्यसमिति सदस्य 874 है, जिसमें से महिलाएं 358 और अनुसूचित जाति, जनजाति एवं ओबीसी 258 है।

अगर हम मंडलों की बात करें तो पहले हम 74 थे अब हम 171 है कुल मंडल कार्यसमिति सदस्य 7587 जिसमें से महिलाएं 2569 एवं अनुसूचित जाति, जनजाति ,ओबीसी 3532 है।
भाजपा 8007 बूथों में से 7870 बूथों पर 11 सदस्य समिति गठित कर चुकी है। भाजपा के बूथ स्तर पर कल कार्यकर्ता 89646 है।

बिंदल ने कहा कि भाजपा का संगठन अभेद्य है और आगामी विधानसभा चावन के लिए तैयार है, जिसमें भाजपा का यह तरुण संगठन विजय की ओर बढ़ रहा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

कुल्लू में 2 अक्टूबर से होगा अंतरराष्ट्रीय "दशहरा उत्सव" का आगाज, अंतरराष्ट्रीय "कल्चर परेड" भी होगी

Mon Aug 4 , 2025
एप्पल न्यूज, कुल्लू कुल्लू में 2 अक्टूबर से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव का आगाज होगा।  8 अक्टूबर को इसका समापन होगा. वहीं, ढालपुर में आयोजित होने वाले कुल्लू अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में 8 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय कल्चर परेड का आयोजन किया जाएगा। इ समें  इस वर्ष  विभिन्न देशों से आए कलाकारों […]

You May Like

Breaking News