IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

हाईकमान ने कुलदीप राठौर को नियुक्त किया उत्तराखंड का पर्यवेक्षक, हिमाचल “कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ में नहीं”

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़,शिमला
कांग्रेस हाईकमान ने पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप सिंह राठौर को नई जिम्मेदारी सौंपी है। इसी कड़ी में पार्टी हाईकमान ने उन्हें उत्तराखंड का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

इससे पहले उन्हें मध्य प्रदेश और गुजरात का पर्यवेक्षक भी नियुक्त किया गया है। राठौर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके है। पार्टी हाईकमान ने कुलदीप राठौर को संगठन सृजन अभियान के तहत ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।

ऐसे में वह जल्द ही उत्तराखंड जाकर कांग्रेस नेताओं से वन टू वन बैठक करेंगे और संगठन की मजबूती के लिए अपनी रिपोर्ट हाईकमान को सौंपेगे।

वहीं राठौर ने उक्त नियुक्ति को लेकर पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया है। विधायक कुलदीप सिंह राठौर कांग्रेस हाईकमान के विश्वास पात्रों में शुमार है।

उन्हें पहले प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में भी शामिल बताया जा रहा था लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि वह इस दौड़ में शामिल नहीं है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में बादल फटने का कहर, कुल्लू और मंडी में भारी तबाही, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Sun Aug 17 , 2025
एप्पल न्यूज़, कुल्लू/mandi हिमाचल प्रदेश में मानसूनी बरसात अब कहर बनकर टूट रही है। बीती रात कुल्लू और मंडी जिलों में बादल फटने की ताज़ा घटनाओं ने तबाही मचा दी। अचानक आई आपदा से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मंडी में हालात मंडी जिले के पनारसा, टकोली और नगवाईं क्षेत्र […]

You May Like

Breaking News