मंत्री की टिपण्णी पर विपक्ष करेगा मंत्री जगत सिंह नेगी का बहिष्कार
जयराम बोले मंत्री की बेतुकी बात नहीं सुनेगा विपक्ष
एप्पल न्यूज, शिमला
हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में खूब हंगामा देखने को मिला। मंत्री जगत सिंह नेगी की सिराज में आई आपदा के दौरान दिए गए बयान पर सदन में खूब हंगामा हुआ और नौबत वॉकआउट तक की आ गई।
भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने सदन में कहा कि आपदा के समय राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने मजाकिया और अमर्यादित टिप्पणियां कीं, जिससे पीड़ितों की भावनाएं आहत हुईं।
इस बीच सदन में जगत सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा वोट चोरी करती है और तिरंगे का अपमान करती है और अब सदन की मर्यादाओं की बात कह रही है।

सिराज में तिरंगे का अपमान हुआ है।इस पर भाजपा विधायकों ने सदन में नारेबाजी की और कार्यवाही का बहिष्कार करते हुए वॉकआउट कर दिया।
विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि विपक्ष सदन में मंत्री की कोई बेतुकी बात नहीं सुन सकता इसलिए सदन से वॉक आउट किया है।
वहीं भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने सदन से वॉकआउट करने के बाद बाहर विधानसभा परिसर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि मंत्री को आपदा के इस समय इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी।
ऐसे में विपक्ष ने फैसला लिया है कि वे अबविपक्ष मंत्री जगत सिंह नेगी से कोई सवाल नहीं पूछेंगे और जब मंत्री बोलेंगे तो न हीं उन्हें सुनेंगे वह सदन से बाहर आ जाएंगे।







