IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

हिमाचल में 4 से बारिश-बर्फबारी के आसार, 3 नवंबर से बदलेगा मौसम का मिजाज

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश में नवंबर के पहले सप्ताह में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में तीन नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से चार और पांच नवंबर को ऊपरी पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

शुक्रवार को राजधानी शिमला समेत प्रदेश के अधिकांश भागों में दिनभर धूप खिली रही, जबकि सुबह के समय सुंदरनगर में मध्यम और मंडी व बिलासपुर में हल्का कोहरा दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर नया पश्चिमी विक्षोभ तीन नवंबर से प्रभावी होगा। इसके असर से चार और पांच नवंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा और ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हो सकता है।

चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों में इस दौरान बारिश-बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। वहीं, 31 अक्तूबर से तीन नवंबर तक और छह नवंबर को प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है।

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में 1.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान ऊना में 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है, जिससे ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ सकता है।

Share from A4appleNews:

Next Post

15 मई 2003 के बाद नियमित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को तोहफा, डेली वेजर को 2 साल नियमित सेवा लाभ

Sat Nov 1 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के कल्याण के लिए एक और बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जो 15 मई, 2003 के बाद नियमित हुए हैं उन्हें पांच वर्ष की दैनिक सेवा के बदले एक वर्ष की नियमित सेवा का लाभ पेंशन गणना के लिए […]

You May Like

Breaking News