file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

हिमाचल सरकार ने जल शक्ति विभाग में 419 करूणामूलक नियुक्तियां दी- अग्निहोत्री

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार करूणामूलक आधार पर रोजगार प्रदान करने के लिए प्रमुखता से कार्य कर रही है। इस क्रम में जल शक्ति विभाग में करूणामूलक आधार पर 419 नियुक्तियां दी गई हैं।
इसमें श्रेणी तीन के जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के 100 पदों और मल्टी-टास्क वर्कर के 319 पदों को भरा गया है और इस संबंध में सचिव जल शक्ति द्वारा इंजीनियर-इन-चीफ को पत्र जारी किए गए हैं।
उन्होंने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा के दौरान अपने परिवार के सदस्यों को खोने वाले व्यक्तियों को सरकारी क्षेत्र में रोजगार प्रदान करने के लिए सरकार सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण अपना रही है। इससे परिवारों को दीर्घकालीन आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी।


उन्होंने कहा कि राज्य की सेवा करने वालों के आश्रितों को सम्मानजनक आजीविका के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। अग्निहोत्री ने कहा कि यह कदम मुख्यमंत्री सुक्खू के व्यापक प्रयासांे और उनके दूरदर्शिता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

सरकार के इस कदम से पिछली भाजपा सरकार द्वारा करूणामूलक संबंधी मामलों के बैकलॉग को खत्म किया जा सकेगा।

पिछली भाजपा सरकार ने करूणामूलक नियुक्तियों के मामलों को लंबित रखा जबकि वर्तमान सरकार ने इनके वर्षों के इंतजार को समाप्त करते हुए इन्हें रोजगार के अवसर प्रदान किए।
करूणामूलक आधार पर नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे आवेदकों को सरकार ने नए साल का उपहार दिया है। राज्य सरकार द्वारा शिक्षा विभाग में 127, गृह में 74 और अभियोजन विभाग में एक पद भरा गया है।
उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का विज़न सिर्फ रोजगार तक सीमित नहीं है बल्कि राज्य सरकार पूर्व कर्मचारियों के योगदान का सम्मान करती है और उनके प्रियजनों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में स्थापित उद्योग को सशक्त बनाएगी सरकार, "शीघ्र लाई जाएगी नई उद्योग नीति"- मुख्यमंत्री

Sun Jan 4 , 2026
उद्योगों को सुनिश्चित की जाएगी निर्बाध एवं सस्ती विद्युत आपूर्तिमुख्यमंत्री ने उद्यमियों से शीघ्र इम्पलिमेंट एग्रीमेंट करने का आहवान किया एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने उद्योग विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय हिम एमएसएमई फेस्ट 2026 के तहत शिमला में देश विदेश के प्रमुख उद्योगों के मुख्य […]

You May Like

Breaking News