रामपुर बुशहर में गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर SDM ने की समीक्षा बैठक, देशभक्ति के कार्यक्रम होंगे

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर
उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के सफल, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय आयोजन को लेकर आज रामपुर बुशहर में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी नागरिक, रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने की।
बैठक में गणतंत्र दिवस समारोह की विभिन्न व्यवस्थाओं, कार्यक्रमों की रूपरेखा, मंच संचालन, मार्च पास्ट,सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

इस अवसर पर बताया गया कि गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों द्वारा देशभक्ति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
बैठक में जानकारी दी गई कि स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल , पीएम श्री राजकीय केन्द्रीय प्राथमिक पाठशाला , डी.ए.वी. , कोशिश एक आशा, आई.टी.आई. , पीएम श्री बालिका उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला , साई विद्या पब्लिक स्कूल , रामपुर पब्लिक स्कूल , लिटिल फ्लावर पब्लिक स्कूल , पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बॉयज) , आर्य पब्लिक स्कूल , कमला मैमोरियल पब्लिक स्कूल , नृत्य शिक्षा अकादमी द्वारा समूह गीत, देशभक्ति नृत्य, लोक नृत्य, वाद्य यंत्र प्रस्तुति एवं प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त डी.ए.वी. दत्तनगर, सनशाइन पब्लिक स्कूल , शाइनिंग स्टार , देव भूमि सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा भी देशभक्ति आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
उपमंडलाधिकारी नागरिक ने संबंधित विभागों एवं विद्यालयों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रम निर्धारित समयानुसार, अनुशासन एवं गरिमा के साथ संपन्न किए जाएं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को दर्शाने वाला पर्व है, जिसे पूर्ण उत्साह एवं सम्मान के साथ मनाया जाना चाहिए।
उन्होंने रामपुर उपमंडल के सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर उपस्थित रहने का आह्वान किया।
बैठक में नायब तहसीलदार सुरेश नेगी सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि तथा आयोजन से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने सुलह को दी 76.41 करोड़ की सौगात, नव स्तरोन्नत तहसील सुलह का भी किया शुभारम्भ

Thu Jan 22 , 2026
एप्पल न्यूज़, सुलह कांगड़ा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के सुलह विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान लगभग 76.41 करोड़ रुपये की 14 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नए तहसील कार्यालय सुलह का लोकार्पण भी किया।मुख्यमंत्री ने हमीरपुरदृसुजानपुरदृथुरलदृमरांडा […]

You May Like

Breaking News