IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

नामांकन बढ़ने पर CBSE स्कूलों में 2 शिफ्ट में संचालित की जाएंगी कक्षाएं, निदेशालय ने जारी किए निर्देश

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश में सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों में बढ़ते नामांकन को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से संबद्ध इन स्कूलों में जहां अतिरिक्त सेक्शन खोलना संभव नहीं है, वहां अस्थायी तौर पर दो शिफ्ट में कक्षाएं संचालित की जाएंगी।
स्कूल शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार 25 फरवरी को प्रधानाचार्यों और स्कूल प्रबंधन समितियों के साथ हुई वर्चुअल बैठक में बढ़ते नामांकन और सीमित आधारभूत ढांचे का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।

इसके बाद 27 फरवरी को हुई विभागीय समीक्षा बैठक में डबल शिफ्ट प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया गया।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जहां सीबीएसई संबद्धता नियमों के तहत अतिरिक्त सेक्शन खोले जा सकते हैं, वहां दो शिफ्ट व्यवस्था लागू नहीं होगी।

फिलहाल केवल उन्हीं स्कूलों में यह व्यवस्था की जाएगी, जहां अन्य कोई विकल्प उपलब्ध नहीं है।
जूनियर सुबह, सीनियर शाम
नई व्यवस्था के तहत जूनियर कक्षाएं मॉर्निंग शिफ्ट में और सीनियर सेकेंडरी कक्षाएं इवनिंग शिफ्ट में लगेंगी। दोनों पालियों के बीच पर्याप्त अंतराल रखा जाएगा, ताकि सुरक्षा, स्वच्छता और अनुशासन सुनिश्चित किया जा सके। संचालन की विस्तृत रूपरेखा तय करने का अधिकार संबंधित प्रधानाचार्य को दिया गया है।
वर्दी और भवन रंग में फिलहाल कोई बदलाव नहीं
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नई यूनिफॉर्म या भवन की नई रंग योजना अनिवार्य रूप से लागू नहीं की जाएगी। विद्यार्थियों की वर्दी इस वर्ष पुरानी ही रहेगी। वहीं, स्कूल भवनों में सफेदी मौजूदा रंग योजना के अनुसार ही करवाई जा सकेगी। नई रंग योजना पर सक्षम स्तर पर विचार के बाद ही अधिसूचना जारी की जाएगी।
शिक्षा विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों और अभिभावकों को बिना किसी दबाव के, उनकी इच्छा के अनुसार नजदीकी सरकारी स्कूलों में प्रवेश लेने का विकल्प उपलब्ध रहेगा।
सरकार ने साफ किया है कि यह डबल शिफ्ट व्यवस्था स्थायी नहीं है और समय-समय पर इसकी समीक्षा की जाएगी।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News