“छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या”, झाकड़ी के राई खड्ड की घटना

एप्पल न्यूज़, झाकड़ी /रामपुर बुशहर

शिमला पुलिस ने थाना झांकडी के क्षेत्राधिकार में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने की सूचना पर तुरंत संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की, मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया तथा बिना विलंब अभियोग पंजीकृत कर जांच प्रारंभ कर दी।

दिनांक 30.03.2026 को प्रातः थाना झाकड़ी को सूचना प्राप्त हुई कि राई खड्ड स्थित शमशान घाट के समीप एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां एक व्यक्ति मृत अवस्था में पाया गया।

मृतक की पहचान अनिल कुमार उर्फ काकू (उम्र 35 वर्ष), निवासी गांव सराहन, तहसील रामपुर, जिला शिमला के रूप में हुई।

प्रारंभिक निरीक्षण के दौरान मृतक के शरीर, मुंह आदि के पास चोटों तथा खून के निशान पाए गए, जिससे प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ।

जिस पर थाना झाकड़ी में अभियोग संख्या 24/2026 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

घटनास्थल का निरीक्षण विशेषज्ञ टीम (SFSL) की उपस्थिति में किया गया तथा मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु CH सराहन भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

मामले में मृतक के छोटे भाई विक्रम पुत्र स्व. सबीर दास, निवासी गांव व डाकघर सराहन, तहसील रामपुर, जिला शिमला हि.प्र., उम्र 34 वर्ष को भौतिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर प्रारंभिक संदेह होने पर पूछताछ हेतु हिरासत में लेकर जांच में शामिल किया गया।

विस्तृत पूछताछ एवं साक्ष्यों के विश्लेषण के दौरान उसकी संलिप्तता सामने आने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल किया है जो कि साक्ष्यों से सिद्ध होता है। आरोपी ने अपने भाई के साथ बैठकर शराब का सेवन करके पुरानी रंजिश के चलते उसकी हत्या कर दी।मामले में जांच जारी है।

Share from A4appleNews:

Next Post

आईटीबीपी स्थानीय लोगों से ताज़े फल और सब्ज़ियां ख़रीदेगी

Tue Mar 31 , 2026
मुख्यमंत्री से आईटीबीपी कंमाडर मनु महाराज ने शिष्टाचार भेंट की एप्पल न्यूज़, शिमला भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) हिमाचल प्रदेश सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षरित करेगी, जिसके तहत स्थानीय स्तर पर पैदा होने वाली ताज़ी सब्ज़ियां, फल, दूध, पनीर, मांस, ट्राउट मछली तथा अन्य कृषि उत्पाद खरीदे जाएंगे। […]

You May Like

Breaking News