एप्पल न्यूज़, निरमंड /कुल्लू
पुलिस पैन्शनर्ज वैलफेयर एसोसिएशन जिला कुल्लू की मासिक बैठक आज दिनाँक 11.04.2026 को पुलिस लाईन बाशिंग कुल्लू के सभागार में एसोसिएशन के अध्यक्ष राम देव ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
इसी प्रकार उप मण्डल आनी की मासिक बैठक लो.नि.वि. विश्राम गृह आनी में व उप मण्डल निरमण्ड की मासिक बैठक लो.नि.वि. निथर में सम्पन्न हुई।
सर्वप्रथम एसोसिएशन के मुख्य संयोजक स्व. प्रकाश चन्द वर्मा के दिनांक 07.04.2026 को आक्समिक देहांत हो जाने पर उनकी आत्मा की शांति हेतू श्रद्धांजली स्वरुप दो मिनट का मौन रखा गया।

मोहिन्द्र सिहं ठाकुर कुल्लू, टिकम सिंह आनी, डिखरु राम व अशोक कुमार निरमण्ड ने एसोसिएशन की नई सदस्यता ग्रहण की, जिन सवका एसोसिएशन ने गर्म जोशी से स्वागत किया।
बैठक में सर्वसहमति से निर्णय लेकर निम्नलिखित प्रस्ताव प्रस्ताव पारित किये गये:-
(1) पुलिस पेन्शनर्ज की मृत्यु के पश्चात यदि मृतक का पति या पत्नी इच्छानुसार एसोसिएशन का सदस्य बनना चाहता है तो वह बन सकता है, उसे सदस्यता के लिए आधी राशी व मासिक अंशदान भी आधा देना होगा
(2) जो पदाधिकारी या सदस्य बहुत लम्बे समय से एसोसिएशन की मासिक बैठकों में विना किसी कारण के भाग नहीं ले रहे हैं और बार बार आग्रह करने के उपरान्त भी भाग नहीं ले रहे हैं।

उनकी एसोसिएशन की सदस्यता रद्द की जाए और उनका एसोसिएशन से आंईदा कोई सम्बन्ध नही होगा, जिस पर निम्नलिखित की एसोसिएशन की सदस्यता रद्द की गई और उन्हे निष्कासित किया गया÷
वेद राम कुल्लू, हेम राज कुल्लू, गंगा राम कुल्लू, टेक सिहं वन्जार, परस राम वन्जार, अमर सिंह कुल्लू, सुदर्शन कटोच कुल्लू, सुनील कुमार कुल्लू, शक्ति चन्द कुल्लू, हीरा सिंह ठाकुर कुल्लू, ओम प्रकाश आनी, चमन लाल आनी, हीरा सिहं आनी व राजिन्द्र कुमार आनी।
इसके अतिरिक्त भगत सिंह, मोहर सिंह भल्ला, डावे राम, खुशाल चन्द नेगी व चन्द्रा ठाकुर जो पिछले लम्बे समय से वीमार चल रहे हैं, उन्हें स्वस्थ्य लाभ तक छूट दी गई।
जिन सदस्यों की एसोसिएशन की सदस्यता रद्द की गई है उनके नाम एसोसिएशन के व्हाटसएप ग्रुप से तीन दिन के भीतर हटा दिए जाएंगे।
बैठक में पुलिस द्वारा संचालित कैन्टीन की एक मोबाईल कैन्टीन माह में एक बार आनी तथा निरमण्ड मुख्यालय में ले जाने पर भी चर्चा हुई।
बैठक में हिमाचल सरकार के प्रति पेन्शनर्ज के लम्बित भुगतान न करने पर रोष प्रकट किया गया और सरकार से आग्रह किया गया कि पेन्शनर्ज का वकाया भुगतान शीघ्र किया जाए।
अंत में पुलिस अधीक्षक जिला कुल्लू व सटाफ का उनके द्वारा प्रदान किए गए सहयोग का धन्यवाद किया गया।





