हड़ताल पर बैठे ज़िला परिषद कर्मचारियों को सरकार का फरमान, काम पर लौटें अन्यथा होगा “वेतन बन्द” “काम नहीं वेतन नहीं” नीति होगी लागू, होगी कार्रवाई

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

पेन डाउन स्ट्राइक पर गए जिला परिषद कर्मचारियों और अधिकारियों को सरकार ने फरमान जारी कर आज काम पर लौटने के आदेश दिए हैं। बीडीओ के माध्यम से कुछ ब्लॉक के अधिकारियों कर्मचारियों को स्पष्ट आदेश दिए हैं कि वह आज 11 बजे तक अपने अपने कार्य पर लौट आएं अन्यथा विभागीय कार्रवाई के साथ ही वेतन भी बन्द किया जाएगा।
उन पर ‘काम नहीं वेतन नहीं’ नीति लागू होगी और हड़ताल के दिनों का एक पैसा भी उन्हें नहीं दिया जाएगा।
गुर हो कि जिला परिषद में सेवाएं दे रहे अधिकारी कर्मचारियों ने पंचायती राज या ग्रामीण विकास विभाग में समायोजित करने की मांग को लेकर समूचे प्रदेश भर में पेन डाउन स्ट्राईक कर रखी है। 25 जून से लेकर सभी कर्मचारी हड़ताल पर हैं जिसके चलते पंचायतों का कार्य प्रभावित हो रहा है।
ऐसे में अब सरकार की ओर से दबाव बनाया जा रहा है कि ये हड़ताल छोड़ वापस लौट जाएं।
लेकिन कर्मचारी अपनी मांग पर अडिग हैं और किसी बही सूरत में हड़ताल वापस लेने के मूड़ में नहीं हैं। ऐसे में सरकार के समक्ष मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

HRTC बसों में महिलाओं को आज से सिर्फ 50% किराया, निजी बस ऑपरेटरों की अपील पर हाईकोर्ट का सरकार को नोटिस- 13 को होगी सुनवाई

Thu Jun 30 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों में महिलाओं के लिए 50 फीसदी किराये में छूट देने के मामले में प्रदेश उच्च न्यायालय से हिमाचल निजी बस ऑपरेटर संघ को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान व न्यायाधीश सीबी बारोवालिया की खंडपीठ ने […]

You May Like

Breaking News