हिमाचल में पंचायती राज चुनावों का ऐलान, 31,182 पदों के लिए 3 चरणों में मतदान

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों की घोषणा कर दी गई है। राज्य की 3754 ग्राम पंचायतों में 26, 28 और 30 मई को तीन चरणों में मतदान कराया जाएगा। इन चुनावों में प्रदेश के 50,79,048 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
राज्य चुनाव आयुक्त अनिल खाची ने चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि इस बार कुल 31,182 पदों के लिए चुनाव होंगे। इनमें 21,654 पंचायत वार्ड सदस्य, 1769 पंचायत समिति सदस्य तथा 251 जिला परिषद सदस्य चुने जाएंगे।


उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 7, 8 और 11 मई को होगी, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 12 मई को की जाएगी। प्रत्याशी 14 और 15 मई को नाम वापस ले सकेंगे।

हिमाचल में पंचायती राज चुनावों का ऐलान
प्रदेश की 3754 ग्राम पंचायतों में होंगे चुनाव
26, 28 और 30 मई को 3 चरणों में मतदान
50,79,048 मतदाता करेंगे मतदान
कुल पद
31,182 पदों के लिए चुनाव
21,654 पंचायत वार्ड सदस्य
1,769 पंचायत समिति सदस्य
251 जिला परिषद सदस्य
महत्वपूर्ण तिथियां
नामांकन दाखिल: 7, 8 और 11 मई
छंटनी: 12 मई
नाम वापसी: 14 और 15 मई
मतदान: 26, 28 और 30 मई
पंचायत समिति/जिला परिषद मतगणना: 31 मई
आरक्षण
15,656 पद महिलाओं के लिए आरक्षित
विशेष
कुल्लू जिले की 4 पंचायतों में चुनाव नहीं होंगे
चुनाव घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता लागू

मतदान के बाद ग्राम पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों की मतगणना उसी दिन संबंधित पंचायत मुख्यालय में होगी, जबकि पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों की मतगणना 31 मई को संपन्न होगी।
चुनावों में कुल 15,656 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। हालांकि कुल्लू जिले की चार पंचायतों में चुनाव नहीं होंगे, जबकि शेष सभी पंचायतों में मतदान कराया जाएगा।
चुनाव की घोषणा के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। राज्य चुनाव आयोग ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

28 तारीख तक क्यों नहीं आई HRTC की पेंशन, CM और मंत्री के दावों का क्या हुआ- जय राम ठाकुर

Wed Apr 29 , 2026
केएनएच शिफ्टिंग के नाम पर महिलाओं को परेशान करके क्या हासिल करना चाह रहे हैं मुख्यमंत्रीगायनी विभाग में अब तक एक भी रोबोटिक सर्जरी क्यों नहीं हुई एप्पल न्यूज़, शिमला  शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा कि आज अप्रैल की 28 […]

You May Like

Breaking News