सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

झाकड़ी में 72 बोतलें अवैध शराब बरामद, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, झाकड़ी /रामपुर बुशहर
शिमला जिला में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना झाकड़ी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 72 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई 30 अप्रैल 2026 को FIR नंबर 31/2026 के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, गश्त के दौरान टीम झाकड़ी बाजार क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान एक विश्वसनीय सूचना के आधार पर रेहड़ी मार्केट स्थित एक दुकान (चिकन कॉर्नर) की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान दुकान से 6 पेटियां अंग्रेजी शराब (रॉयल जनरल व्हिस्की) बरामद हुईं। प्रत्येक पेटी में 12 बोतलें थीं, इस प्रकार कुल 72 बोतलें जब्त की गईं।
दुकान के मालिक नोखी राम पुत्र बहादुर सिंह, निवासी गांव चांदपुर, डाकघर करतोट, तहसील रामपुर, जिला शिमला, मौके पर कोई वैध परमिट या लाइसेंस पेश नहीं कर पाया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)(a) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल बाल अधिकार आयोग की अध्यक्ष अनिता ठाकुर ने शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार, कहा - बच्चों के अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

Sun May 3 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष अनिता ठाकुर ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने यह अहम जिम्मेदारी उन्हें सौंपने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, पूर्व प्रदेश […]

You May Like

Breaking News