सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

25 मई तक बढ़ी सरकारी स्कूलों में दाखिले की अंतिम तिथि

एप्पल न्यूज़, शिमला
शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में छात्रों के प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार अब 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को 25 मई तक दाखिला दिया जा सकेगा।
यह निर्णय उन छात्रों को राहत देने के लिए लिया गया है, जो किसी कारणवश निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रवेश नहीं ले पाए थे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश सभी निर्धारित नियमों और आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद ही दिए जाएंगे।
इस संबंध में स्कूल शिक्षा निदेशक की ओर से प्रदेश के सभी स्कूल प्रमुखों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

कमला नेहरू अस्पताल को शिफ्ट करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक कांग्रेस सरकार की संवेदनहीनता पर बड़ा तमाचा : नंदा

Wed May 13 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा शिमला के ऐतिहासिक एवं महिलाओं के स्वास्थ्य सेवाओं के प्रमुख केंद्र कमला नेहरू अस्पताल (KNH) को आईजीएमसी परिसर में शिफ्ट करने के प्रदेश सरकार के फैसले पर रोक लगाए जाने के बाद भाजपा ने इसे जनता की जीत और कांग्रेस सरकार की नीतियों […]

You May Like

Breaking News