साच पास सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, चम्बा /शिमला
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu ने चंबा जिले के साच पास क्षेत्र में कालाबन-सतरुंडी मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में आठ लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।
गौरतलब है कि चंबा जिले के दुर्गम साच पास क्षेत्र में कालाबन-सतरुंडी मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से आठ लोगों की मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

Share from A4appleNews:

You May Like