सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

चंबा-पठानकोट NH पर दर्दनाक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 2 लोगों की मौत

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, चंबा
चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर छतरी मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, होमगार्ड और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। दुर्गम क्षेत्र और रात के अंधेरे के बावजूद बचाव दल ने पूरी रात और बुधवार सुबह तक रेस्क्यू अभियान चलाया।


कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा तेज रफ्तार, चालक के वाहन पर नियंत्रण खोने या सड़क के तीखे मोड़ के कारण हुआ हो सकता है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
प्रशासन ने वाहन चालकों से पहाड़ी मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और रात के समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की है।

Share from A4appleNews:

Next Post

दुःखद -चंबा में दर्दनाक हादसा, 500 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 7 लोगों की मौत

Thu Jun 18 , 2026
एप्पल न्यूज़, चंबा हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में वीरवार को एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुखरी-मसरूंड मार्ग पर माणी जीरो के समीप एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन में सवार सभी सात […]

You May Like

Breaking News