विक्रमादित्य सिंह गुपकार गठबंधन पर असहमत बोले- नेता ऐसे बयान न दें जिससे अलगाववादी ताकतों को बल मिले

एप्पल न्यूज़, शिमला

कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 के गुपकार गठबंधन पर अपनी असहमति जताते हुए कहा है कि इस प्रकार का कोई भी प्रस्ताव अब न तो जम्मू कश्मीर के हित में है और न ही देश हित में।

\"\"

उन्होंने कहा है कि राजनैतिक दलों को कश्मीर में शांति बहाली और उसके विकास पर चर्चा व प्रस्ताव पारित करने चाहिए न कि ऐसे प्रस्ताव जिससे इस क्षेत्र में विदेशी अलगाववादी ताकतों को कोई मदद मिले।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.जवाहरलाल नेहरू ने आजादी के बाद उस समय की परिस्थितियों के अनुरूप कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देकर इस क्षेत्र की भौगोलिक स्थितियों के दृष्टिगत अनुच्छेद 370 का अस्थायी प्रावधान किया था, जिसे अब बर्तमान सरकार ने हटा दिया है।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि जम्मू कश्मीर पहले भी भारत का अभिन्न अंग था और आगे भी रहेगा। उन्होंने कहा है कि जम्मू कश्मीर पर अब ऐसी किसी भी बयानबाजी से बचना चाहिए जिससे यहां विदेशी ताकतों को यहां अलगावाद फैलाने का कोई मौका मिले।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि कांग्रेस सदैव ही राष्ट्रीय एकता व देशहित की पक्षधर रही है। इसलिए उसने कभी भी इस प्रकार के बयानों का कभी कोई समर्थन नही किया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर सीएम ने शिमला में दी श्रद्धांजलि, 25 दिसम्बर तक बनेगी अटल प्रतिमा

Thu Nov 19 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज जयंती है। इस मौके पर हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रिज मैदान पर उनकी प्रतिमा पर जाकर श्रद्धांजलि दी। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की बेटी इंदिरा का जन्म 19 नवंबर 1917 को  इलाहाबाद में […]

You May Like

Breaking News