file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

5 किलो अफीम डोडा/पोस्त बरामदगी मामले में कुल्लू सैंज से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कुमारसेन/शिमला
कुमारसैन पुलिस ने बैकवर्ड लिंक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की कार्रवाई, आरोपी न्यायिक हिरासत में
शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत करीब 5 किलोग्राम अफीम डोडा/पोस्त (Poppy Straw) बरामदगी के मामले में मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई 2026 को पुलिस थाना कुमारसैन में अभियोग संख्या 57/2026, धारा 15 एवं 29 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया था। सैंज क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक टैक्सी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान टैक्सी की डिक्की से करीब 5 किलोग्राम अफीम डोडा/पोस्त बरामद हुआ था।


इस मामले में पुलिस ने मौके से पिंकू राम (42) निवासी तहसील कुमारसैन, जिला शिमला को गिरफ्तार किया था।
मामले की गहन जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और बैकवर्ड लिंक (Backward Linkage) के आधार पर मादक पदार्थ के मुख्य सप्लायर की पहचान की। पुलिस जांच में बिट्टू ठाकुर (31) निवासी तहसील आनी, जिला कुल्लू की भूमिका मादक पदार्थ की आपूर्ति करने वाले प्रमुख आरोपी के रूप में सामने आई।
इसके बाद पुलिस ने बिट्टू ठाकुर को धारा 29 ND&PS Act के तहत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और मादक पदार्थ की सप्लाई से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

सुक्खू का गवर्नेंस मॉडल केवल ‘तालाबंदी’ पर आधारित- जयराम ठाकुर

Sun Aug 9 , 2026
शिमला ग्रामीण में भाजपा समर्थित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के स्नेह मिलन कार्यक्रम में बोले नेता प्रतिपक्ष—2027 में कमल खिलाने के लिए एकजुट होकर करें काम एप्पल न्यूज़, शिमला पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला ग्रामीण के भाजपा समर्थित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों में […]

You May Like

Breaking News