file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर सीएम ने शिमला में दी श्रद्धांजलि, 25 दिसम्बर तक बनेगी अटल प्रतिमा

7
IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज जयंती है। इस मौके पर हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रिज मैदान पर उनकी प्रतिमा पर जाकर श्रद्धांजलि दी।

\"\"

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की बेटी इंदिरा का जन्म 19 नवंबर 1917 को  इलाहाबाद में हुआ था। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान सेनानियों के साथ काम किया था। उन्हें आयरन लेडी के नाम से भी जाना जाता है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदिरा गांधी में मजबूत नेतृत्व की क्षमता थी। उन्होंने आतंकवाद को खत्म करने के लिए काम किया लेकिन वे आतंकवाद की भेंट चढ़ गई।

उन्होंने कहा कि आज उन्हें जयंती पर देश उनके योगदान को याद कर रहा है। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य कांग्रेस के नेताओं ने भी उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की व उनके योगदान को याद किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने रिज पर बन रही पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपई की प्रतिमा के निर्माण कार्य का जायजा भी लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 दिसंबर तक इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी का देश के लिए विशेष योगदान रहा है। उनकी ईमानदार व स्वच्छ छवि के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाता है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में फसलों के उत्पादन में वृद्धि के लिए तरल बोरोनेटिड कैल्शियम नाइट्रेट उर्वरक का शुभारम्भ किया

Thu Nov 19 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यहां आत्मनिर्भर भारत अभियान के अन्तर्गत हिमफैड और गुजरात स्टेट फर्टीलाईजर्स एण्ड कैमिकल्ज लिमिटेड (जीएसएफसी) के संयुक्त उपक्रम के तहत घरेलू तरल बोरोनेटिड कैल्शियम नाइट्रेट उर्वरक का शुभारम्भ किया। जीएसएफसी ने हिमाचल प्रदेश में राज्य के किसानों और बागवानों की सुविधा के […]

You May Like

Breaking News