शिमला में कार्तिक औमटा ने जीता गोल्ड मेडल, 21वीं ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

शिमला के चौड़ा मैदान स्थित बैडमिंटन हॉल में आयोजित 21वीं ऑल इंडिया सेइगोकन गोजू-रयू कराटे चैंपियनशिप-2026 में युवा खिलाड़ी कार्तिक औमटा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
यह प्रतियोगिता 20 और 21 जून 2026 को आयोजित की गई, जिसमें देशभर से प्रतिभागियों ने भाग लिया। चैपसली स्कूल शिमला का छात्र कार्तिक औमटा (जूनियर 45 किलो वर्ग) ने कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करके स्वर्ण पदक जीतकर पूरे प्रदेश का नाम गर्व से ऊंचा किया।


कार्तिक औमटा मूल रूप से शिमला जिला के तहसील कोटखाई के अंतर्गत गांव झंडोली (ग्राम पंचायत दरकोटी) का रहने वाला है।
कार्तिक औमटा इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता लता औमटा, पिता प्रमोद औमटा (बन्टी), चैपसली स्कूल प्रिंसिपल व स्टाफ के आशीर्वाद और अपने कोच सेनसाई रेखा पंवर व सेनसाई पी. एस. पंवर के मार्गदर्शन को दिया है।
कार्यक्रम का आयोजन Seigokan Goju-Ryu Karate India द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को अनुशासन, मार्शल आर्ट कौशल और खेल भावना का प्रदर्शन करने का अवसर मिला।
कार्तिक औमटा की इस उपलब्धि पर परिवार, प्रशिक्षकों और चैपसली स्कूल के प्रिंसिपल व स्टाफ ने खुशी जताई और उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News