भरमौर में दर्दनाक सड़क हादसा, सारनी पुल के पास कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत, CM ने जताया शोक

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, भरमौर चंबा

चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र भरमौर में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई। लुणा–सामरा–उरेई संपर्क मार्ग पर सारनी पुल के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद सभी को खाई से बाहर निकाला गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण वाहन के अनियंत्रित होने को माना जा रहा है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के भरमौर क्षेत्र में लुणा-सामरा-उरेई संपर्क मार्ग पर सारनी पुल के पास हुई सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है।
शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।

उन्होंने स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए कि शोक ग्रस्त परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News