दुःखद- खड़ामुख में आल्टो कार हादसा, उलांसा के 3 युवकों की रावी नदी में डूबने से मौत, शव बरामद

एप्पल न्यूज़, भरमौर चम्बा

शनिवार शाम करीब 6:30 बजे खड़ामुख के समीप झिरणु मोड़ से रावी नदी में गिरी आल्टो कर में 3 युवकों की मौत हो गई है। रविवार दोफ्त को तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

मृतकों की पहचान चम्बा जिला में भरमौर की ग्राम पंचायत उलांसा के रहने वाले विक्रम जीत सिंह पुत्र रुमाल सिंह, कमल कुमार पुत्र जगदीश और प्यार सिंह पुत्र प्रीतम चंद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शवों का पोस्टमार्टम कर शवों को परिजनों के हवाले किया जाएगा।

गौर हो कि बीती शाम खड़ामुख और गरोला के समीप आल्टो कर रावी नदी में जा गिरी थी। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी और माउंटेनरिंग संस्थान की टीम राहत व बचाव के लिए घटनास्थल पर पहुंची। लेकिन अंधेरा होने की वजह से तलाशी अभियान शुरू नहीं हो पाया।

इसके बाद प्रशासन ने पीछे नदी और बने डैम को रात में ही खाली करवा दिया जिससे नदी में जलस्तर कम हुआ और सुबह तलाशी अभियान शुरू हुआ तो नदी के बीच कार और तीनों सवारों के शव बरामद कर लिए गए हैं। घटना से क्षेत्र में शोक व्याप्त है।

Share from A4appleNews:

Next Post

इस साल हिमाचल में 120 करोड़ से 6 लाख क्विंटल गेंहू खऱीद का लक्ष्य, मजारी में 1.85 करोड़ की लागत से तैयार मंडी के शुभारंभ पर बोले वीरेंद्र कंवर

Sun Apr 17 , 2022
मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बिलासपुर के मजारी में कहा- किसानों का हित सर्वोपरी लक्ष्य एप्पल न्यूज़, बिलासपुर रंजू जम्वाल प्रदेश सरकार की तरफ से इस साल 6 लाख क्विंटल गेंहू खरीद का लक्ष्य रखा गया है। इस खरीद के कारण प्रदेश के हजारों किसानों को 120 करोड़ रुपए की राशि […]

You May Like

Breaking News