file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

इस साल हिमाचल में 120 करोड़ से 6 लाख क्विंटल गेंहू खऱीद का लक्ष्य, मजारी में 1.85 करोड़ की लागत से तैयार मंडी के शुभारंभ पर बोले वीरेंद्र कंवर

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बिलासपुर के मजारी में कहा- किसानों का हित सर्वोपरी लक्ष्य

एप्पल न्यूज़, बिलासपुर रंजू जम्वाल

प्रदेश सरकार की तरफ से इस साल 6 लाख क्विंटल गेंहू खरीद का लक्ष्य रखा गया है। इस खरीद के कारण प्रदेश के हजारों किसानों को 120 करोड़ रुपए की राशि मिलेगी।

बिलासपुर के मजारी में 1.85 करोड़ की लगात से तैयार अनाज मंडी के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित जनसभा में पंचायती राज, ग्रामीण विकास, पशुपालन, कृषि एवं मतस्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने ये बात कही।

उन्होंने कहा कि बीते साल गेंहू 1975 रुपए प्रति क्विंटल क दर से खरीदा गया था वहीं इस साल 2015 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गेंहू खरीदा जाएगा।

अनाज मंडी के उद्घाटन अवसर पर उन्होंने कहा कि बीते साल कोरोना काल के बावजूद 3258 किसानों का गेंहू खऱीदा गया और 25.75 करोड़ की राशि इस पर व्यय की गई।

इसी तरह धान खरीद के लिए 8 केंद्रों से बढ़ाकर 11 केंद्र स्थापित किए गए। इन केंद्रों से 5837 किसानों का 2.76 लाख क्विंटल धान खरीदा गया।

इस दौरान किसानों को 54.13 करोड़ रुपए का सीधा लाभ किसानों को हुआ। उन्होंने कहा कि इस साल उपरोक्त 6 लाख क्विंटल गेंहू खरीद के लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि मजारी में अनाज मंडी के घोषणा से 12 पंचायत के किसानों को फसल बेचने में आसानी होगी। इस अनाज मंडी को कृषि विपणन बोर्ड ने कोरोना काल के बावजूद डेढ़ साल से भी कम समय में तैयार किया। 5 बीघा में इस तैयार मंडी में सेवाओं को और सुदृढ़ करने पर बल दिया जाएगा।

इस दौरान उन्होंने मजारी खड्ड की सफाई के लिए 5 लाख, मजारी से थलु सड़क के लिए 11 लाख, मजारी खड्ड के तटीकरण के लिए 50 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।

उन्होंने मजारी में पशु औषधालय को स्तरोन्नत करने के लिए मामला कैबिनेट में ले जाने का आश्वासन भी दिया।

Share from A4appleNews:

Next Post

HPKVN और किकली ट्रस्ट द्वारा टूटिकंडी बालिका आश्रम में किया गया कहानी कार्यशाला का आयोजन

Sun Apr 17 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम और क़िकली चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बच्चों के लिए कहानी कार्यशाला के आयोजन टूटिकंडी बालिका आश्रम में किया गया।इस रचनात्मक लेखन/पठन कौशल कार्यशाला बच्चों को उनके पाठ्यक्रम में पढ़ी गई कहानियों को समझने की बुनियादी अवधारणाओं को सीखने में मदद करेगा। यह उन्हें […]

You May Like

Breaking News