IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

बिलासपुर टनल हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान AIIMS में मौत

एप्पल न्यूज, बिलासपुर
बिलासपुर टनल हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए जोगिंदरनगर के वसाही चक्का निवासी शुभम ठाकुर ने उपचार के दौरान AIIMS बिलासपुर में दम तोड़ दिया। हादसा ताला नम्बर एक के पास उस समय हुआ था, जब दो कारों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई थी।

इस टक्कर में कई लोग घायल हुए थे, जबकि शुभम की हालत शुरू से ही गंभीर बनी थी। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।

शुभम अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी असमय मृत्यु ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। इस हृदय विदारक घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजन, ग्रामीण व परिचित लगातार रो-रोकर बेहाल हैं।

स्थानीय लोग इस हादसे की गहन जांच और सड़कों पर सुरक्षित निर्माण मानकों को सख्ती से लागू करने की मांग कर रहे हैं।

शुभम की मौत ने एक बार फिर बिलासपुर टनल हादसे की गंभीरता और सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड में 10वीं की वार्षिक परीक्षा 3 मार्च से

Wed Nov 26 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड में 10वीं की वार्षिक परीक्षा 3 मार्च से

You May Like

Breaking News