IMG-20251108-WA0021
previous arrow
next arrow

CM सुक्खू शिक्षा विभाग के नव नियुक्त शिक्षकों को 8 को शिमला में देंगे नियुक्ति पत्र, समग्र शिक्षा के तहत कई “नई पहलों” का करेंगे शुभारंभ

IMG-20251111-WA0008
previous arrow
next arrow

शिक्षा विभाग में समग्र शिक्षा के तहत कई नई पहलों का शुभारंभ करेंगे सीएम

5 सरकारी स्कूलों के छात्रों को जापान शैक्षणिक यात्रा पर रवाना करेंगे सीएम

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू आज शिमला के पीटरहॉफ में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

इस दौरान सीएम सुक्खू शिक्षा विभाग में प्रदेश सरकार द्वारा नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे और इसके साथ ही शिक्षा विभाग में समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत विभिन्न पहलों का भी शुभारंभ करेंगे।

कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, शिक्षा सचिव राकेश कवंर और समग्र शिक्षा राज्य निदेशक राजेश शर्मा (आईएफएस) सहित शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

शिमला के पीटरहॉफ में 11 बजे कार्यक्रम शुरू होगा। मुख्यमंत्री सुक्खू मुख्य अतिथि और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम में सबसे पहले अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद सीएम विभिन्न नई पहलों को हड़ी झंडी दिखाएंगे*

सीएम सुक्खू करेंगे इन पहलों का शुभारंभ

कार्यक्रम के दौरान सीएम सुक्खू शिक्षा विभाग में कई नई महत्वपूर्ण पहलों का शुभारंभ करेंगे। सीएम सबसे पहले शिक्षा विभाग में नवनियुक्त ड्राइंग शिक्षकों को नियुक्ति पत्र का वितरण करेंगे।

इसके बाद पांच सरकारी स्कूलों के छात्रों को जापान शैक्षिक यात्रा के लिए विदाई देंगे ,इसके बाद सीएम शिक्षा विभाग में जियो-टैग्ड और जियो-फेंस्ड-स्मार्ट उपस्थिति प्रणाली का शुभारंभकरेंगे।

इसके अतिरिक्त, स्कूली शिक्षा के लिए मुख्यमंत्री डैशबोर्ड और “विद्या समीक्षा केंद्र” के अंतर्गत जिला डैशबोर्ड का शुभारंभ भी किया जाएगा। स्कूल मान्यता बेसलाइन रिपोर्ट और एडएसके एक्सप्रेस – एक छात्र-केंद्रित समाचार मंच का भी उद्घाटन सीएम करेंगे।

विभिन्न पहलों को शुरू करने के बाद कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करेंगे।

प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा विभाग में किए जा रहे बदलाव के बारे में शिक्षकों व कार्यक्रम में मौजूद रहने वाले लोगों को अवगत करवाएंगे ।
इसके बाद अंत में कार्यक्रम का समापन संबोधन में समग्र शिक्षा राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा, राजेश शर्मा सभी लोगों का धन्यवाद करेंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा, 500 मीटर खाई में गिरी कार, 6 की मौत

Fri Aug 8 , 2025
एप्पल न्यूज, तीसा चम्बा हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, तीसा उपमंडल के चनवास क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के 5 सदस्यों सहित कुल 6 लोगों […]

You May Like

Breaking News