हादसा- कुल्लू निरमंड के केदस रोड़ में कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत एक घायल

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, निरमंड
कुल्लू जिला में निरमंड क्षेत्र के केदस रोड़ में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया है।

मृतकों में सीमा देवी कांगड़ा बैंक की कर्मचारी है। देव नारायण शर्मा नावा से हैं और ड्राइविंग कर रहे कुलदीप, उनकी पत्नी और पिता भी थे।

जानकारी के अनुसार वेटरनरी फार्मासिस्ट कुलदीप ड्यूटी के लिए जा रहे थे उनके साथ उनकी पत्नी और पिता भी साथ थे।

बीच में दो लोगों ने उनसे लिफ्ट मांगी, उनको बैठा दिया। किसको क्या पता था कि चन्द क़दम आगे मौत खड़ी है। इसी बीच हादसा हो गया और 4 लोगों के प्राण पखेरू उड़ गए।

Share from A4appleNews:

Next Post

तबाही- भारी बारिश से हिमाचल में 17 मौतें, करीब 4000 करोड़ का नुकसान, CM ने ली SDMA की बैठक

Mon Jul 10 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला हमीरपुर के नादौन से राज्य में भारी बारिश और भूस्खलन से हुए नुकसान की समीक्षा के लिए आयोजित राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता की और सभी संबंधित प्राधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि इस प्राकृतिक […]

You May Like

Breaking News