HPU ने घोषित किया B.Com द्वितीय वर्ष का परिणाम, नोटिस में पास प्रतिशत पर उठे सवाल

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) ने अप्रैल/मई 2026 में आयोजित बी.कॉम. द्वितीय वर्ष (CBCS) नियमित बैच का परीक्षा परिणाम 8 जुलाई 2026 को घोषित कर दिया है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी नोटिस के अनुसार कुल 3348 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 2474 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
हालांकि, विश्वविद्यालय के नोटिस में पास प्रतिशत 93.10% दर्शाया गया है, लेकिन उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर यह गणना मेल नहीं खाती।


सही गणना इस प्रकार है:
कुल परीक्षार्थी: 3348
उत्तीर्ण विद्यार्थी: 2474
वास्तविक पास प्रतिशत: 73.89%
गणना:
2474 ÷ 3348 × 100 = 73.89%

अब बड़ा सवाल ये है कि कॉमर्स के परिणाम में भी ऐसी केलकूलशन, तो सवाल तो उठेंगे ही. आखिर ऐसी गलतियाँ HPU जैसे संस्थान में स्वीकार्य कैसे हो सकती है. किसकी गलती प्रशासन की किरकिरी करवा रही हैं.

Share from A4appleNews:

Next Post

CM बोले -नई औद्योगिक नीति से व्यापार में सुगमता को मिलेगा प्रोत्साहन, ऊना बल्क ड्रग पार्क और धर्मशाला यूनिटी मॉल के कार्यों की समीक्षा

Thu Jul 9 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि राज्य सरकार नई औद्योगिक नीति को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है, जिसे शीघ्र अधिसूचित किया जाएगा। नई नीति राज्य में निवेश आकर्षित करने, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने तथा हिमाचल प्रदेश में व्यापार […]

You May Like

Breaking News