सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

किन्नौर कैलाश यात्रा आधिकारिक रूप से बन्द, 3833 यात्रियों ने करवाया पंजीकरण- 2956 ने यात्रा पूर्ण कर किए भोले बाबा के दर्शन

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रिकांगपिओ

किन्नौर कैलाश यात्रा 15 अगस्त को आधिकारिक तौर पर बंद कर दी गई है। यह जानकारी उपायुक्त एवं जिला दण्डाधिकारी किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने दी।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष लगभग 2956 लोगों ने किन्नौर कैलाश यात्रा पूर्ण की। उन्होंने बताया जिला प्रशासन द्वारा पहली मर्तबा किन्नौर कैलाश यात्रा जाने के लिए आॅनलाईन पंजीकरण किया गया।

आॅनलाईन पंजीकरण के माध्यम से कुल 900 श्रृद्धालुओं, तथा 1751 श्रृद्धालुओं ने आॅफलाईन माध्यम से रजीस्ट्रेशन करवाया। इसके अलावा 1182 श्रृद्धालुओं का किन्नौर कैलाश समिति द्वारा तांगलिग स्थित बेस कैम्प में मौके पर ही रजीस्ट्रेशन किया गया जिससे यात्रा के लिए कुल 3833 यात्रियों ने पंजीकरण करवाया तथा 2956 लोगों ने किन्नौर कैलाश यात्रा को पूर्ण किया।
यात्रा के लिए जाने वाले यात्रियों की चिक्तिसा जांच तांगलिंग स्थित बेस कैम्प में की गई तथा चिकित्सा जांच के उपरान्त ही श्रृद्धालुओं को किन्नौर कैलाश यात्रा के लिए भेजा गया। इसके उपरांत गणेश पार्क पहुंच कर भी यात्रियों की पुनः चिकित्सा जांच की गई।

उन्होंने बताया कि आपातकालीन स्थिति में दवाईयां व आॅक्सीजन के सिलैण्डर रखे गए थे ताकि आपात स्थिति में श्रृद्धालुओं को उपलब्ध करवाई जा सके। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुरक्षित यात्रा के लिए पुलिस व होमगार्ड के जवान तैनात किए गए थे।
उन्होंने पुलिस विभाग, स्थानीय ग्राम पंचायत, देवता कमेटी व जिला प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों का यात्रा को सफल बनाने के लिए धन्यावाद किया।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने ठियोग में 82 करोड़ की 19 परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए, मतियाणा व बड़ागांव में उप-तहसील खोलने की घोषणा

Tue Aug 16 , 2022
एप्पल न्यूज़, ठियोग मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शिमला जिला के ठियोग विधानसभा क्षेत्र में 82 करोड़ रुपये की 19 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। ठियोग के पोटैटो ग्राउंड में विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने 150 बिस्तर क्षमता वाले नागरिक अस्पताल, ठियोग को 200 बिस्तर […]

You May Like

Breaking News