75 वीं वर्षगाँठ पर शिमला में कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा, पहली बार रिज पर नही हुआ आजादी का कार्यक्रम, भाजपा सरकार कर रही राजनीति

एप्पल न्यूज़, शिमला

कांग्रेस पार्टी ने आज आजादी की 75वीं वर्षगाँठ पर शिमला के शेरे पंजाब से कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन तक तिरंगा यात्रा निकाली। कांग्रेस ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम न करने पर बीजेपी सरकार पर आजादी के जश्न में भी राजनीति करने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि देश को बढ़े संघर्ष के बाद आजादी मिली। देश के लिए लोगों ने अपने जीवन का बलिदान तक दे दिया उसके बाद देश स्वतंत्र हुआ। देश की स्वतंत्रता में कांग्रेस पार्टी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उन्होंने इस पावन दिन की सभी को बधाई दी। राठौर ने कहा कि वह आज के दिन राजनीति नही करना चाहते लेकिन रिज पर स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम न कराकर सरकार स्वतंत्रता दिवस में भी राजनीति कर रही है।

उन्होंने कहा कि चुनाव होने के कारण जिला स्तरीय कार्यक्रम रिज पर न कराकर कोटखाई में कराया गया है। यह सरकार की संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है।

यह पहली बार हुआ है जब रिज पर स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम नही किया गया। रिज का ऐतिहासिक महत्व है लेकिन भारतीय जनता की पार्टी की सरकार आजादी के जश्न पर भी राजनीति कर रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

भाजपा की तिरंगा यात्रा में उमड़ा राष्ट्र प्रेम, भाजपा के झंडे से तिरंगा यात्रा को दिखाई हरी झंडी

Sun Aug 15 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल ने 75वे स्वतंत्रता दिवस पर युवा मोर्चा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा रैली को चौड़ा मैदान से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।त्रिलोक जम्वाल ने कहा शहीदों के सम्मान में पूरे प्रदेश भर में शुरू हुई भाजपा की तिरंगा […]

You May Like

Breaking News