चंबा में बड़ा बस सड़क हादसा, 3 की मौत कई गंभीर घायल, बैरागढ़ से चंबा आ रही थी निजी बस शर्मा कोच

एप्पल न्यूज़, चंबा
चंबा जिले में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार बैरागढ़ से चंबा की ओर आ रही निजी बस ‘शर्मा कोच’ हादसे का शिकार हो गई। हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत होने की सूचना है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।


हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए अन्य अस्पतालों में रेफर किए जाने की भी संभावना है।
हादसा किस स्थान पर और किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
हादसे में मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन की ओर से आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Share from A4appleNews:

Next Post

चंबा के बैरागढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 7 की मौत, 11 घायल, राज्यपाल CM व कुलदीप पठानिया सहित नेताओं ने जताया शोक

Sat Aug 8 , 2026
एप्पल न्यूज़, चंबा जिला चंबा के बैरागढ़ पटवार सर्किल के अंतर्गत चालूंज मोड़ के पास शनिवार सुबह एक शर्मा बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा करीब सुबह 7:15 बजे हुआ। प्रारंभिक सूचना के अनुसार दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं।हादसे के बाद […]

You May Like

Breaking News