सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

भाजपा ने विधानसभा के अंदर राष्ट्रगान का अपमान कर संकीर्ण मानसिकता को प्रदर्शन किया, 22 को प्रदेश भर में होगा प्रदर्शन- विनय

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है कि  भाजपा ने प्रदेश विधानसभा के अंदर राष्ट्रगान का अपमान कर अपनी संकीर्ण मानसिकता को प्रदर्शित कर दिया है। उन्होंने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा है कि भाजपा ने आज फिर यह साबित कर दिया है कि उसे देश के सम्मान की नही,अपनी राजनीति की ज्यादा चिंता रहती है। भाजपा की सोच आजादी  से पूर्व भी देश विरोधी थी और आज भी देश विरोधी है।

विनय कुमार ने प्रदेश विधानसभा में आज भाजपा नेताओं के आचरण की आलोचना करते हुए कहा कि वह देश के इतिहास से छेड़छाड़ कर अपने राजनैतिक एजेंडे  पर काम कर रही है।  धर्म के नाम पर कटरपंथी ताकतों को बढ़वा दे रही है। देश के संविधान को कमजोर किया जा रहा है।

विनय कुमार ने कहा कि आज देश में ध्रुवीकरण की राजनीति कर भाजपा देश के लोकतंत्र को कमजोर करने पर तुली है। उन्होंने कहा है कि राम के नाम पर चंदा चोरी करने वाली भाजपा का असली चेहरा देश के सामने आ चुका है। नीट पेपर लीक  में जिस प्रकार से देश के युवाओं के भविष्य के साथ केंद्र की मोदी सरकार ने खिलवाड़ किया है उसका परिणाम अब भाजपा को भुगतना पड़ेगा।

——————

प्रदेश संगठन महामंत्री विनोद ज़िंटा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार के निर्देश पर सभी जिला अध्यक्षों को कल 22 अगस्त को अपने अपने जिलों में भाजपा के इस निंदनीय आचरण के विरोध में रोष प्रदर्शन करने को कहा है। उन्होंने भाजपा विधायको की आलोचना करते हुए कहा है कि राष्ट्रगान का अपमान कर भाजपा ने देश का अपमान किया है जो किसी भी स्तर पर सहन नही होगा।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News