सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

पूर्ण चन्द भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश इंटक के उपाध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस के पूर्व संगठन महासचिव पूर्ण चन्द को भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक) का राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किया गया है। इस संबंध में इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जायसवाल ने नियुक्ति की अधिसूचना जारी की है।
पूर्ण चन्द पिछले कई वर्षों से कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए हैं और उन्होंने संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। संगठनात्मक गतिविधियों तथा मजदूरों और किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है।


राष्ट्रीय समन्वयक के पद पर नियुक्ति के बाद पूर्ण चन्द ने इस जिम्मेदारी के लिए हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जायसवाल का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि पार्टी और संगठन ने उन्हें जो नई जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। मजदूरों, किसानों तथा कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और उनके हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
पूर्ण चन्द ने कहा कि संगठन को मजबूत करने तथा इंटक की गतिविधियों को देशभर में और अधिक प्रभावी बनाने के लिए वह पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News