सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

कंगना- “धन की देवी” न पहले किसी के काम आई न आगे आने वाली है – विक्रमादित्य सिंह

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, काजा 

मण्डी संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि यह चुनाव  देश की भावी  राजनीति की दिशा व दशा तय करेंगे। उन्होंने कहा कि आज देश  गम्भीर चुनौतियों से गुजर रहा है और हम सबको एकजुटता के साथ देश के साथ हो रहें अन्याय के खिलाफ एकजुट होना होगा।

आज अपने चुनावी दौरे के दूसरे दिन स्पीति के काजा में  चुनावी जनसभा को  सम्बोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मण्डी संसदीय क्षेत्र को विकास के मॉडल बनाने की सोच के साथ वह आगे बढ़ रहे है। मण्डी मुख्यालय को स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि लाहुल स्पीति में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और इसका पूरा दोहन किया  जाएगा। उन्होंने कहा कि रोहतांग टनल बनने से यह क्षेत्र विश्व के पर्यटन मानचित्र पर उभरा है। यह टनल कांग्रेस की देन है, इसे कोई नकार नही सकता।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने स्पीति की महिलाओं को 1500 रुपए की गारंटी को पूरा कर एक इतिहास रचा है। जल्द ही इस योजना का लाभ पूरे प्रदेश में महिलाओं को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा इसे रोकने के हरसंभव प्रयास कर रही है पर सरकार इसे हर हाल में पूरा करेगी।

विक्रमादित्य सिंह ने मण्डी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को उनकी भाषा के लिये आड़े हाथ लेते हुए कहा  कि उन्हें न तो जनजातीय क्षेत्रों का ज्ञान है और न ही इसके रीति रिवाजों का।

वह  इन क्षेत्रों के परिधानों को पहन कर फैंसी ड्रेस का आयोजन कर रही है और उनके डायरेक्टर जय राम ठाकुर बने हुए है। धन की देवी न पहले किसी के काम आई है और न आगे आने वाली है।

उन्होंने कहा कि वह काजा में नही आई क्योंकि वह काजा के लोगों से डरती है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार उसने हमारे धर्म गुरु का अपमान किया है उसके लिए लोग उसे कभी माफ नही करेंगे।

विक्रमादित्य सिंह ने लाहुल स्पीति विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी अनुराधा राणा को भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार पूरी तरह मजबूत है।

उन्होंने कहा कि लाहुल स्पीति से उनका राजनीति का नही एक पारिवारिक रिश्ता है और हमेशा रहेगा।

इस दौरान राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि यह चुनाव भ्रष्टाचारियॉ के खिलाफ एक जंग है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की उसे इसका नतीजा उसे भुगतना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि मण्डी संसदीय क्षेत्र से एक कर्मठ व योग्य अनुभवी नेता प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है तो दूसरी तरह एक ऐसी प्रत्याशी है जिसे न तो कोई क्षेत्र की जानकारी है और न ही इतिहास की। इसलिए विक्रमादित्य सिंह को भारी मतों से  विजयी बनाना है।

उन्होंने कहा कि भाजपा एक जमलेबाजे की पार्टी है जिसने कोई भी वादा पूरा नही किया। भाजपा मुद्दों पर कोई बात नही करती इसलिए इसे सता में रहने का कोई अधिकार नही है।

लाहुल स्पीति की पार्टी प्रत्याशी अनुराधा राणा ने कहा कि यह क्षेत्र कांग्रेस का एक मजबूत गढ़ है और इसमें कोई भी सेंध नही लगा सकता।

उन्होंने कहा कि लाहुल स्पीति के लोग हमेशा कांग्रेस सरकार की ऋणी रहेगी,क्योंकि यही से महिलाओं को 1500 रुपए की सम्मान निधि यही से शुरू की गई है।

उन्होंने विक्रमादित्य सिंह के साथ साथ उन्हें भी भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि केंद्र में विक्रमादित्य सिंह व प्रदेश में विधायक के तौर पर इस क्षेत्र में विकास की गति को तेज करेंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

राज्यपाल ने किया अश्वनी वर्मा की दो पुस्ताकों का किया विमोचन

Sat May 11 , 2024
एप्पल न्यूज़, शिमला राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राजभवन में वरिष्ठ पत्रकार अश्वनी वर्मा की दो पुस्तकों, भगवान श्री परशुराम और यमुना का विमोचन किया।राज्यपाल ने लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक और आस्था पर आधारित दोनों ही पुस्तकें पाठकों के लिए ज्ञान का भण्डार हैं। […]

You May Like

Breaking News