सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

पंजाब में कर्मचारियों को बड़ी राहत, 18 फीसदी बढ़ा महंगाई भत्ता; अब मिलेगा 60% DA

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, चंडीगढ़

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने राज्य के हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 18 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। सरकार के इस फैसले के बाद 17 जुलाई 2020 के बाद ड्यूटी ज्वाइन करने वाले कर्मचारियों को अब 42 फीसदी के बजाय 60 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा।
पंजाब सरकार के मंत्री अमन अरोड़ा ने इस संबंध में घोषणा करते हुए कहा कि फैसले से प्रदेश के करीब 85 हजार कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा। डीए में 18 फीसदी की वृद्धि होने से कर्मचारियों के मासिक वेतन में भी बढ़ोतरी होगी, जिससे उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी।


मंत्री ने यह भी कहा कि पंजाब सरकार अपने कर्मचारियों को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर वेतन और महंगाई भत्ता देने की दिशा में आगे बढ़ रही है। सरकार के इस निर्णय को कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है, खासकर त्योहारों से पहले इसे महत्वपूर्ण आर्थिक राहत के तौर पर देखा जा रहा है।
डीए को लेकर गरमाया मुद्दा
पंजाब में कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित डीए की मांग को लेकर सियासत भी तेज है। पंजाब कांग्रेस ने कर्मचारियों और पेंशनरों की मांगों को लेकर 8 सितंबर को चंडीगढ़ में विरोध मार्च निकालने का ऐलान किया है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरदीप सिंह किंगरा के अनुसार, विरोध मार्च के दौरान लंबित डीए की किस्तें और बकाया राशि जारी करने के साथ पुरानी पेंशन योजना (OPS) को पूरी तरह लागू करने की मांग उठाई जाएगी।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं, कर्मचारी संगठनों, युवाओं और आम लोगों को 8 सितंबर को सुबह 10:30 बजे सेक्टर-15 स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में एकत्र होने के लिए कहा गया है।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News