सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

PET के 870 पदों का परिणाम लटकने से बेरोजगार शारीरिक शिक्षक परेशान, जल्द परिणाम घोषित करने की मांग

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
हिमाचल प्रदेश में शारीरिक शिक्षकों (PET) के 870 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद परिणाम घोषित न होने से बेरोजगार शारीरिक शिक्षक परेशान हैं। लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों ने सरकार और संबंधित विभाग से भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करते हुए परिणाम जारी करने की मांग उठाई है।
बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों का कहना है कि उच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद सरकार की ओर से शारीरिक शिक्षकों के पदों को भरने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई थी। इसके तहत वर्ष 2026 में 355 पद बैचवाइज भरने की प्रक्रिया शुरू की गई, जिसमें अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच सहित अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गई हैं।


अभ्यर्थियों के अनुसार प्रदेशभर में भर्ती प्रक्रिया पूरी हुए करीब तीन माह का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम सामने नहीं आया है। इससे उन अभ्यर्थियों में निराशा बढ़ रही है, जो लंबे समय से सरकारी नौकरी की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्होंने भर्ती प्रक्रिया के तहत निर्धारित सभी औपचारिकताएं पूरी कर दी हैं। दस्तावेजों की जांच तथा अन्य आवश्यक प्रक्रिया भी पूरी की जा चुकी है। इसके बावजूद परिणाम जारी न होने से उन्हें असमंजस की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।
बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों ने कहा कि सरकार की ओर से भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के बाद उन्हें उम्मीद थी कि जल्द ही नियुक्तियां मिल जाएंगी, लेकिन परिणाम में लगातार हो रही देरी से उनकी चिंता बढ़ती जा रही है। उन्होंने मांग की है कि विभाग परिणाम घोषित करने में और विलंब न करे तथा भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र अंतिम रूप दिया जाए।
अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि यदि परिणाम को लेकर जल्द कोई स्पष्ट निर्णय नहीं लिया गया तो वे अपनी मांगों को लेकर सरकार और विभाग के समक्ष आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री और शिक्षा विभाग से मामले में हस्तक्षेप करने तथा जल्द परिणाम घोषित करवाने की गुहार लगाई है।
अभ्यर्थियों का कहना है कि परिणाम घोषित होने से न केवल लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहे बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों को राहत मिलेगी, बल्कि स्कूलों में शारीरिक शिक्षकों की कमी को दूर करने में भी मदद मिलेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

झाकड़ी में 21 ग्राम चिट्टा बरामद, मंडी निवासी युवक गिरफ्तार

Sat Sep 5 , 2026
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामपुर बुशहर क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को करीब 21 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।पुलिस के […]

You May Like

Breaking News