हिमाचल सरकार में 2 IAS SDM तैनात, दिव्या यादव निचार और डॉ. मनु वर्मा को कोटखाई में SDM का जिम्मा

एप्पल न्यूज, शिमला
हिमाचल प्रदेश सरकार ने दो IAS अधिकारियों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं। प्रदेश सरकार के कार्मिक विभाग की ओर से 9 अक्तूबर 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार, IAS अधिकारी दिव्या यादव और डॉ. मनु वर्मा को एसडीएम (नागरिक) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
अधिसूचना के अनुसार, IAS अधिकारी दिव्या यादव (HP:2024) को जिला किन्नौर की निचार तहसील में एसडीएम (नागरिक) के पद पर तैनात किया गया है। वह इस पद पर तैनाती की प्रतीक्षा कर रही थीं। उनके कार्यभार संभालने के बाद नेहा नेगी, HPAS (2024) इस अतिरिक्त जिम्मेदारी से मुक्त होंगी।
वहीं, IAS अधिकारी डॉ. मनु वर्मा (HP:2024) को जिला शिमला के कोटखाई में एसडीएम (नागरिक) के पद पर तैनात किया गया है। वह भी तैनाती की प्रतीक्षा कर रहे थे। उनके कार्यभार संभालने के बाद गुरमीत गियालछेन नेगी, HPAS (2024) इस अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त होंगे।
यह अधिसूचना मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत की ओर से जारी की गई है। सरकार ने ये नियुक्तियां जनहित में सिविल सर्विसेज बोर्ड की सिफारिशों के आधार पर की हैं।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News