एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर
नूरपुर से गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर जम्मू में पुराने मकान से बरामद हुए बालियां और मंगलसूत्र
कुमारसैन पुलिस ने महिलाओं से सोने के आभूषण छीनने के तीन मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए छीने गए सभी आभूषणों की शत-प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित की है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना तंत्र की मदद से इन वारदातों को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया था।

पुलिस थाना कुमारसैन के अंतर्गत ओडी, कण्डयाली और बारूबाग में महिलाओं की आंखों में मिर्च पाउडर अथवा इसी प्रकार का पदार्थ डालकर सोने के आभूषण छीनने की तीन घटनाएं सामने आई थीं। इन मामलों में दर्ज अभियोगों की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना तंत्र के आधार पर आरोपी जैल सिंह पुत्र कर्ण सिंह, निवासी जिला डोडा, जम्मू-कश्मीर को 6 अक्टूबर 2026 को नूरपुर से गिरफ्तार किया।
आरोपी से पुलिस रिमांड के दौरान की गई पूछताछ के आधार पर पुलिस ने 10 अक्टूबर 2026 को जम्मू स्थित जैन मार्केट के पास एक पुराने मकान से तीनों वारदातों में छीने गए सोने के आभूषण बरामद किए। इनमें सोने की बालियां और मंगलसूत्र शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई के साथ ही तीनों मामलों में छीने गए आभूषणों की 100 प्रतिशत बरामदगी कर ली गई है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और उसे जिला कारागार कैथू में दाखिल किया गया है।
पुलिस,



