IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

“अंबेडकर के विचारों को समर्पित है भाजपा का सामाजिक न्याय अभियान”- बिंदल

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

भारतीय जनता पार्टी हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मना रही है।

इस अवसर पर आज शिमला में एक प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने की।

उन्होंने जानकारी दी कि 13 अप्रैल को सायं सभी स्थानों पर बाबा साहब की प्रतिमाओं और चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन होगा, 14 अप्रैल की प्रातः श्रद्धांजलि स्वरूप माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि दी जाएगी तथा 15 से 25 अप्रैल के मध्य प्रदेश के 17 जिलों में संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें डॉ. अंबेडकर जी के विचारों और योगदान पर चर्चा की जाएगी।

डॉ. बिंदल ने कहा कि डॉ. अंबेडकर जी न केवल अनुसूचित वर्ग के नेता थे, बल्कि एक महान अर्थशास्त्री और आधुनिक भारत के संविधान निर्माता थे। उनके विचार और सिद्धांत आज भी देश की एकता और समरसता के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

लेकिन दुर्भाग्यवश कांग्रेस पार्टी ने हमेशा डॉ. अंबेडकर जी को उपेक्षित किया, अपमानित किया और उनके योगदान को नकारने का प्रयास किया।

उन्होंने कहा कि देश यह जान चुका है कि पंडित नेहरू ने स्वयं दो बार उन्हें चुनाव में हराने का प्रयास किया और उनकी कैबिनेट से इस्तीफा देने के लिए बाध्य किया।

डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बार-बार संविधान में संशोधन कर डॉ. अंबेडकर जी की मूल भावना के साथ खिलवाड़ किया। अब तक संविधान में लगभग 108 बार संशोधन किए गए, जिनमें अधिकांश सत्ता बचाने, तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति से प्रेरित थे।

बाबा साहब का स्पष्ट मत था कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होना चाहिए, परंतु कांग्रेस ने बार-बार इस सिद्धांत का उल्लंघन किया और हाल ही में कर्नाटक सरकार द्वारा 4% अल्पसंख्यक आरक्षण देना अनुसूचित वर्गों के अधिकारों पर कुठाराघात है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने न केवल संविधान की मर्यादा भंग की, बल्कि 1975 में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र को भी कुचल दिया। देश को 19 महीने तक जेल में बदल कर लाखों लोगों को बंदी बनाया गया।

इसके विपरीत भारतीय जनता पार्टी ने सदैव डॉ. अंबेडकर जी को सम्मान देने का कार्य किया। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के प्रयासों से उन्हें भारत रत्न की उपाधि मिली और संसद भवन में उनके चित्र की स्थापना संभव हो सकी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पंच तीर्थों का निर्माण कर अनुसूचित वर्गों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने का कार्य हुआ।

डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि डॉ. अंबेडकर जी के विचारों को आत्मसात करते हुए भारतीय जनता पार्टी आज भी सामाजिक न्याय, समानता और समरसता की राह पर कार्य कर रही है।

उनका जीवन और विचार हमारी प्रेरणा हैं, और भाजपा उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए देश की सेवा करती रहेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

शोभा यात्रा व शिव पूजा से हुआ राज्य स्तरीय कालेश्वर बैसाखी मेले का संजय रतन ने किया आगाज

Sat Apr 12 , 2025
एप्पल न्यूज, देहरा शोभायात्रा और कालेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना के साथ तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कालेश्वर बैसाखी मेले का आज आग़ाज़ हुआ। विधायक जवालामुखी संजय रतन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए मेले का शुभारंभ किया। इस मौके पर कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह मनकोटिया विशेष रूप से उपस्थित […]

You May Like

Breaking News