IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

जाईका की गवर्निंग बॉडी में फैसला-प्रोजेक्ट में आगामी वित्तीय वर्ष में 97 करोड़ खर्च किये जाने की योजना- रजनीश

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश वन पारिस्थतिकी तंत्र प्रबंधन एवं आजीविका सुधार परियोजना (जाइका वित्तपोषित) की 7 वीं गवर्निंग बॉडी की बैठक राज्य सचिवालय शिमला में हुई , जिसकी अध्यक्षता प्रधान सचिव (वन) डॉ रजनीश ने की।

उन्होंने कहा की आज के समय में हमें वनों में लग रही आग को रोकने के लिए अपना भरपूर प्रयास करना चाहिए और ग्राम वन विकास समितियों के माध्यम से लोगों को जंगल बचाने के लिए जागरूक करना चाहिए।

अतिरिक्त मुख्य अरण्यपाल एवं मुख्य परियोजना निदेशक (जाइका) नागेश कुमार गुलेरिया ने जाइका वानिकी परियोजना के अंतर्गत होने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी बैठक में रखी।

उन्होंने जानकारी देते हुए कहा की जाइका वानिकी परियोजना के तहत विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों पर वर्ष 2021-2022 के दौरान 45.90 करोड़ ख़र्च किये गए हैं और आगामी वित्तीय वर्ष में 97 करोड़ खर्च किये जाने की योजना है।

बैठक के दौरान प्रधान सचिव (वन) डॉ रजनीश ने जाइका वानिकी परियोजना के अंतर्गत पिछले वित् वर्ष में किये गए कार्यों की सराहना की। इस बैठक में वन विभाग के अधिकारी भी आभासी माध्यम से जुड़े रहे।

इस अवसर पर प्रधान मुख्य अरण्यपाल एवं वन बल प्रमुख अजय श्रीवास्तव, राजीव कुमार, प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन्यप्राणी व अन्य विभागों के आलाअधिकारी उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

महाविद्यालयों में सहायक आचार्यों (Assistant Professor in College Cader) के पदों हेतू 26 मई तक करें ऑनलाइन आवेदन

Fri Apr 29 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला शिक्षा विभाग में रोजगार के अवसर प्रदेश सरकार ने महाविद्यालयों के लिए सहायक आचार्यों (Assistant Professor in College Cader) का खोला पिटारा सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं पात्र उम्मीदवार दिनांक 26 मई 2022 समय दोपहर 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। हिमाचल प्रदेश के […]

You May Like

Breaking News