CM सुक्खू ने जाखू में रिमोट से किया रावण दहन, मंदिर में की पूजा-अर्चना

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। राजधानी शिमला के प्रसिद्ध श्री हनुमान मंदिर जाखू में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रावण दहन केवल परंपरा नहीं, बल्कि अपने भीतर की बुराइयों और अन्याय को समाप्त करने का संकल्प लेने का अवसर है।


दशहरे का पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने भी इस अवसर पर समाज में व्याप्त बुराइयों को समाप्त करने और सत्य एवं न्याय के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News