RAMP प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल उम्मीदवारों के लिए प्रमाणपत्र और वजीफा वितरण समारोह आयोजित

हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम (एचपीकेवीएन), हिमाचल प्रदेश सरकार के उद्योग विभाग के सौजन्य से HIMCON शिमला के माध्यम से राइजिंग एंड एक्सेलेरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस (आरएएमपी) योजना के तहत, राज्य भर में स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी), किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) और अन्य इच्छुक/मौजूदा ग्रामीण उद्यमियों की महिला उद्यमियों के लिए क्षेत्र-विशिष्ट उद्यमिता और कौशल-विकास प्रशिक्षण सफलतापूर्वक आयोजित किए गए हैं।

इस संदर्भ में, RAMP प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल उम्मीदवारों के लिए प्रमाणपत्र वितरण और वजीफा वितरण समारोह दिनांक: 14 अक्टूबर 2026 को रेशम बीज उत्पादन कार्यालय, रेशम उत्पादन, मंडल घुमारवीं, जिला बिलासपुर में आयोजित किया गया।
इस अवसर के मुख्य अतिथि तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री माननीय श्री राजेश धर्माणी जी रहे।
इस अवसर पर उन्होंने घुमारवीं की महिला लाभार्थियों को प्रशिक्षण के सफल संचालन पर बधाई दी और सीखे हुए हुनर को अपने भविष्य के जीवन को संवारने पर बल दिया ।


नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि महिलाओं को जैविक खेती, खाद्य प्रसंस्करण और स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। इस दिशा में महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद तैयार करने के साथ-साथ आकर्षक पैकेजिंग, उचित लेबलिंग और बाजार की मांग के अनुरूप उत्पाद विकसित करने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इससे न केवल महिला उद्यमियों के उत्पादों को अलग पहचान मिलेगी बल्कि आय के नए अवसर भी सृजित होंगे।
इसके साथ ही माननीय मंत्री महोदय ने घुमारवीं की लगभग 45 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व 2500/- प्रति लाभार्थी के हिसाब से वजीफा राशि वितरित की।
कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के राज्य समन्वयक अतुल करोहटा, महाप्रबंधक अमित कालथाइक, सेक्टर स्पेशलिस्ट (ट्रेनिंग) कपिल भारद्वाज, सुबेंदु जी,
महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र मनोज कुमार, HIMCON शिमला के सहायक प्रबंधक श्री लीला धर वर्मा जी, समन्वयक श्री मनोज कुमार जी तथा रेशम बीज उत्पादन कार्यालय, रेशम उत्पादन, मंडल घुमारवीं, जिला बिलासपुर के अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

18 अक्टूबर को सराहन में लगेगी स्व राजा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा, 'संगठन सृजन कार्यक्रम' में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने किया 3 जोन का दौरा

Thu Oct 15 , 2026
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर आधुनिक हिमाचल प्रदेश के निर्माता, पूर्व मुख्यमंत्री एवं जननायक स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की जन्मस्थली सराहन में आगामी 18 अक्टूबर 2026 को उनकी भव्य प्रतिमा (मूर्ति) का अनावरण होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक एवं गरिमामयी आयोजन की तैयारियों तथा ‘संगठन सृजन कार्यक्रम’ की समीक्षा के […]

You May Like

Breaking News