file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

रामपुर में कनछीन वैली कांग्रेस जोन की कार्यकारिणी गठित, कुलदीप सिंह नेगी बने अध्यक्ष

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

नरेण बाहली में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की विशेष बैठक में संगठन की मजबूती और जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर बुशहर की विशेष बैठक बुधवार को नरेण बाहली में मंडलाध्यक्ष लाल चंद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में कनछीन वैली के अंतर्गत आने वाली तीन ग्राम पंचायतों बाहली, नरैण और पलजारा को मिलाकर संयुक्त कांग्रेस जोन का गठन किया गया। इसमें कुलदीप सिंह नेगी को जोन अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में सर्वसम्मति से देसराज भंडारी, मलक राज मैहता और बिशेषर पौंड को उपाध्यक्ष, पं. सुदामा शर्मा को महासचिव तथा राज विजय ठाकुर को सह-सचिव नियुक्त किया गया। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने को लेकर भी चर्चा की गई।


बैठक को संबोधित करते हुए मंडलाध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने कांग्रेस के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ो’ अभियान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी गंभीर चिंता का विषय हैं। लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक के मत का सम्मान और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को गांव-गांव, पंचायत और प्रत्येक बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
उन्होंने प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया। कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी देने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि कोई भी जरूरतमंद सरकारी सहायता से वंचित न रहे। इस दौरान इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना, मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और मुख्यमंत्री विद्यार्थी कल्याण योजना पर चर्चा की गई।


लाल चंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीबों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ती आई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुटता, अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की अपील की।
बैठक में ग्राम पंचायत बाहली की प्रधान बीना मेहता, ग्राम पंचायत नरैण के उपप्रधान भूपेन्द्र सिंह ठाकुर, कैलाश फेडरेशन के निदेशक त्रिलोक चंद भलूनी, डॉ. केदार सिंह, वीरभद्र सिंह कायथ, भूपसिंह चौहान, के.डी. मैहता, सोनू भलूनी, राजीव देषटा, विरेन्द्र कुमार भलूनी, कुशाल मैहता, महेन्द्र सिंह भण्डारी, निर्मल शुक्ला, सिंगी राम, दिला राम, प्रकाश वर्मा, पदम पालसरा और सर्जन मेहता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News