सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

ग्राम पंचायत डंसा के पनोली गांव की महिला मंडल अध्यक्ष बनी रंजना शर्मा

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

ग्राम पंचायत डँसा के पनोली गांव में मंगलवार को महिला मंडल का गठन किया गया। पंचायत सदस्य मेहर चंद के मार्गदर्शन में इस मण्डल का गठन किया गया।

महिला मंडल की कमान सर्वसम्मति से प्रधान के रूप में रंजना शर्मा को सौंपी गई। रंजना इससे पूर्व 5 वर्ष तक पंचायत सदस्य भी रही। वहीं राधा देवी उपप्रधान, रीता मणी सचिव और सत्यभामा शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया।

रंजना शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है लेकिन महिला मंडल का गठन न होने से इनका लाभ ग्रामवासियों को नहीं मिल पा रहा था। उनका प्रयास रहेगा कि योजनाएं लाकर लोगों को लाभ दिया जाए और विकास कार्यों को गति दी जाए।

वहीं ग्राम पंचायत सदस्य मेहर चंद शर्मा ने बताया कि पंजीकृत महिला मंडलों को सरकार द्वारा चलाई जा रही भिन्न-भिन्न स्कीमों का लाभ मिलता है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि महिला मंडल गॉव के विकास के लिए सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में 73 स्थानों पर रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा रोपे जाएंगे 1 लाख 10 हजार पौधे- डॉ साधना

Wed Jul 21 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के प्रदेश स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को राज्य रेडक्रॉस सोसायटी की अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्षा डॉ. साधना ठाकुर ने जाखू मंदिर परिसर के मुख्य द्वार पर अखरोट का पौधा रोपित कर किया।उन्होंने बताया कि आज प्रदेश के विभिन्न जिलों में चिन्हित […]

You May Like

Breaking News