file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

शिमला में चिट्टा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, एक साल में 5.8 किलो हेरोइन बरामद, 317 मामलों में 630 आरोपी गिरफ्तार

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

NDPS के 317 मामले दर्ज, 630 आरोपी गिरफ्तार; पिछले साल के मुकाबले मामलों में 30 और गिरफ्तारियों में 40 फीसदी की बढ़ोतरी

एप्पल न्यूज़, शिमला

जिला शिमला में चिट्टा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई वर्ष 2026 में और तेज हुई है। नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए शिमला पुलिस ने इस साल अब तक NDPS अधिनियम के तहत 317 मामले दर्ज कर 630 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, चिट्टा और हेरोइन की बरामदगी में भी पिछले वर्षों के मुकाबले उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वर्ष 2026 में अब तक 5.8 किलोग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया जा चुका है, जो वर्ष 2025 में हुई 1.7 किलोग्राम बरामदगी से करीब 240 फीसदी अधिक है।

पुलिस आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में NDPS अधिनियम के तहत 246 मामले दर्ज किए गए थे और 451 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया था। वर्ष 2024 में 227 मामलों में 559 गिरफ्तारियां हुई थीं। इस तरह वर्ष 2025 की तुलना में 2026 में NDPS मामलों में 30 फीसदी और गिरफ्तारियों में 40 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।

चिट्टा बरामदगी के आंकड़े भी पुलिस की कार्रवाई की व्यापकता को दर्शाते हैं। वर्ष 2023 में 2.3 किलोग्राम, 2024 में 2.7 किलोग्राम और 2025 में 1.7 किलोग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया था। इसके मुकाबले वर्ष 2026 में अब तक 5.8 किलोग्राम की बरामदगी हुई है। यह पिछले वर्ष की तुलना में करीब 3.4 गुना है।

शिमला पुलिस की कार्रवाई अब केवल नशे की खेप पकड़ने और तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है। पुलिस नशे के कारोबार से जुड़े सप्लाई नेटवर्क और उसकी कड़ियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है। इसका उद्देश्य नशे की आपूर्ति व्यवस्था को तोड़ना और इस अवैध कारोबार में शामिल पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कसना है।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News