file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

हिमाचल में सेब उत्पादन में ऐतिहासिक गिरावट, 1.47 करोड़ पेटीयों तक सिमटा, पिछले साल के मुकाबले 2.02 करोड़ पेटियां कम

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

मौसम की बेरुखी ने बिगाड़ा बागवानों का गणित, पहली बार उत्पादन डेढ़ करोड़ पेटियों से नीचे सिमटा
एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश में इस बार सेब उत्पादन में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम की बेरुखी के चलते प्रदेश में सेब की पैदावार घटकर महज 1,47,18,550 पेटियों तक सिमट गई है। पिछले दस वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो यह अब तक का सबसे कम उत्पादन है। पहली बार प्रदेश में सेब उत्पादन डेढ़ करोड़ पेटियों के आंकड़े से भी नीचे चला गया है। इससे प्रदेश के बागवानी क्षेत्र और सेब कारोबार से जुड़े लाखों लोगों की चिंता बढ़ गई है।
बागवानी विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले सेब सीजन में प्रदेश में 3,49,93,800 पेटियों का उत्पादन हुआ था। इस लिहाज से चालू सीजन में पिछले वर्ष के मुकाबले 2,02,75,250 पेटियां कम पैदा हुई हैं। यानी एक साल में सेब उत्पादन में लगभग 58 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले वर्ष 2018-19 में प्रदेश में 1,84,30,150 पेटियों का उत्पादन हुआ था। इस बार उत्पादन उस स्तर से भी करीब 37 लाख पेटियां कम रहा है।

इस सीजन के लिए प्रदेश में 2,18,35,350 पेटियां सेब उत्पादन का अनुमान लगाया गया था, लेकिन वास्तविक पैदावार अनुमान से 71,16,800 पेटियां कम रही। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों का सीधा असर सेब की फसल पर पड़ा, जिससे बागवानों को इस बार उम्मीद के अनुरूप उत्पादन नहीं मिल पाया।
मंडियों में पहुंचा 1.38 करोड़ पेटियों के बराबर सेब
बागवानी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस सीजन में प्रदेश की सामान्य मंडियों में कुल 2,77,513 मीट्रिक टन सेब पहुंचा। 20 किलोग्राम की मानक पैकिंग के हिसाब से यह मात्रा 1,38,75,632 पेटियों के बराबर है। इसके अलावा प्रदेश सरकार ने मार्केट इंटरवेंशन स्कीम (एमआईएस) के तहत 16,858 मीट्रिक टन सी-ग्रेड सेब की खरीद की। यह मात्रा 8,42,918 पेटियों के बराबर है।
सामान्य मंडियों में पहुंचे सेब और एमआईएस के तहत खरीदे गए सी-ग्रेड सेब को मिलाकर इस सीजन का कुल उत्पादन 1,47,18,550 पेटियां आंका गया है।
बागवानों की आर्थिकी पर असर
सेब हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी की रीढ़ माना जाता है। प्रदेश के हजारों परिवारों की आजीविका प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सेब कारोबार पर निर्भर है। ऐसे में उत्पादन में आई इस बड़ी गिरावट का असर बागवानों की आमदनी, मंडियों के कारोबार, परिवहन और इससे जुड़े अन्य व्यवसायों पर भी पड़ना तय है। इस बार कम पैदावार ने प्रदेश के बागवानी क्षेत्र के सामने कई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News