17 फरवरी को 33वां दीक्षांत समारोह मनाएगा इग्नू

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश के दूर दराज के क्षेत्रों तक उच्च शिक्षा पहुंचाने के लिए काम कर रहा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) अब अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए मुफ्त में बैचलर और सर्टिफिकेट कोर्स करवा रहा है।

इग्नू क्षेत्रीय कार्यालय शिमला के निदेशक जोगिंदर कुमार यादव ने बताया कि इग्नू 17 फरवरी को अपना 33वां दीक्षांत समारोह आयोजित करने जा रहा है जिसमें देश भर में 2 लाख 32 हजार छात्रों को डिग्री और डिप्लोमा वितरित किये जायेंगे। शिमला में भी 6165 छात्र उतीर्ण हुए है जिनमें से 150 छात्रों को डिग्री और डिप्लोमा वितरित किए जाएंगे।

इसके अलावा इग्नू केंद्र सरकार के उनत्त भारत अभियान के तहत पांच गांव गोद भी लिए हैं जिनमें इग्नू जागरूकता अभियान, पोष्टिक आहार के प्रति लोगों को जागरूक करना और बच्चों को कैरियर कॉउंसिल का कार्य भी कर रहा है। वर्तमान में इग्नू 242 कार्यक्रमों का संचालन कर रहा है है जिनमें से 90 कोर्स शिमला क्षेत्रीय कार्यालय भी करवा रहा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

सिराज के सरोआ में जन मंच, 80 शिकायतें आई, सारी मौके पर निपटाई

Sun Feb 16 , 2020
एप्पल न्यूज़, मंडी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मण्डी जिले के सिराज विधानसभा क्षेत्र के सरोआ में आयोजित जनमंच की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जन मंच लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया अनूठा […]

You May Like

Breaking News